पाइप फिटिंग और फैब्रिकेशन की नई जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। स्वागत है अभी देखें!

Hydro-test Manifold क्या है? जानिए इसका पूरी प्रक्रिया औऱ Parts की जानकारी

0

 Hydro-test Manifold क्या है? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया और Parts की जानकारी 🛠️💧


Hydro-test Manifold Diagram with Parts Name and Procedure in Hindi


नमस्ते दोस्तों 👷  मेरा नाम Golu Singh है और मेरे इस ब्लॉग Piping Tech Guides पर आपका स्वागत है।

क्या आपने कभी सोचा है कि जितनी भी पाइपलाइन, हीट एक्सचेंजर और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट्स होते हैं, उन्हें यह कैसे पता किया जाता है कि वे पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ हैं? इसका जवाब है Hydro-test से ।

​हाँ दोस्तो, हाइड्रो-टेस्ट एक ऐसा जरिया है जो यह सुनिश्चित (Ensure) करता है कि सारे इक्विपमेंट हाई-प्रेशर में भी सुरक्षित, लीक-प्रूफ और रिलायबल हैं।

 अगर आप Pipe Fitter या Fabricator हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का है। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Hydro-test Manifold क्या होता है? (What is it?) 🤔

​अगर आप ऑयल एंड गैस Piping या मैकेनिकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आपने Hydro-testing का नाम आप ज़रूर सुनें होंगे। पाइपलाइन, प्रेशर वेसल्स और हीट एक्सचेंजर की मजबूती (Strength) और लीकेज को टेस्ट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

​इस टेस्ट के दौरान प्रेशर को कंट्रोल करने और मॉनिटर करने के लिए जिस उपकरण या पाइपों के सेटअप का इस्तेमाल होता है, 

उसे ही Manifold कहते हैं। यह प्रेशर पंप और इक्विपमेंट के बीच एक कंट्रोल सेंटर की तरह काम करता है।

Manifold के मुख्य भाग और उनके काम (Major Parts) ⚙️

​एक अच्छे मैनीफोल्ड में कई जरूरी पार्ट्स होते हैं। यहाँ दिए गए डायग्राम को देखें और समझें:

• ​Inlet Connection (इनलेट) 📥: दोस्तों यहाँ से हाई-प्रेशर पंप की पाइप जुड़ती है। इसी रास्ते से पानी को सिस्टम के अंदर भेजा जाता है।

• ​Pressure Gauge (PG) ⏲️: यह हमें बताता है कि पाइप के अंदर कितना प्रेशर (PSI या Bar में) बन चुका है। हमेशा Calibrated Gauge ही इस्तेमाल करें।

• ​Pressure Relief Valve (PRV) इसे सेफ्टी वाल्व भी कहते हैं। अगर गलती से प्रेशर तय लिमिट से ज्यादा बढ़ जाए, तो यह अपने आप खुलकर सिस्टम को फटने से बचा लेता है।

• ​Vent Valve (वेंट वाल्व) 💨: पाइप के अंदर की हवा निकालने के लिए इसे खोला जाता है। अगर हवा अंदर रह गई, तो टेस्ट फेल हो सकता है।

• ​Drain Valve (ड्रेन वाल्व) 🚰: टेस्ट पूरा होने के बाद सारा पानी सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।

​अन्य ज़रूरी इक्विपमेंट और सेफ्टी टूल्स 🛠️🛡️

​मैनीफोल्ड के अलावा भी कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके बिना हाइड्रो-टेस्ट अधूरा और असुरक्षित है:

होज़ पाइप (Hose Pipe) और उसका इस्तेमाल 

 इसका इस्तेमाल वाटर फिलिंग और वाटर ड्रेनिंग (पानी भरने और खाली करने) के लिए किया जाता है।

व्हिप चेक सेफ्टी केबल (Whip Check) का इस्तेमाल 🔗

 जब भी हम दो होज़ को आपस में कनेक्ट करते हैं, तो Whip Check का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। यह एक सेफ्टी केबल है। अगर प्रेशर की वजह से होज़ पाइप डिस्कनेक्ट हो जाए, तो व्हिप चेक उसे झटके से उछलने से रोक लेता है, जिससे किसी को चोट नहीं पहुँचती।

हाइड्रो-टेस्ट पंप (Hydro-test Pump) का उपयोग ⚙️

इसका इस्तेमाल पानी को प्रेशराइज करने के लिए किया जाता है ताकि प्रेशर को रिक्वायर्ड टेस्ट प्रेशर तक बढ़ाया जा सके।
​हाइड्रो-टेस्ट शुरू करने से पहले ज़रूरी चेकलिस्ट (Expert Tips) 📋

​दोस्त, जब भी आपको हाइड्रो-टेस्ट करने का मौका मिले तो काम शुरू करने से पहले ये चीजें हमेशा ध्यान और चेक करें:

1. टेस्ट प्रेशर की सही गणना (Calculation)
​सबसे पहले इक्विपमेंट का Test Pressure चेक करें। यह हमेशा डिजाइन प्रेशर का 1.5 गुना होना चाहिए।

• ​उदाहरण (Example): अगर डिजाइन प्रेशर 50 PSI है, तो टेस्ट प्रेशर 75 PSI (50 × 1.5) = 75) होगा। इसकी पुष्टि के लिए क्वालिटी इंजीनियर (QC) से भी बात कर लें।

​2. प्रेशर गेज की रेंज (Gauge Range)
​टेस्ट के दौरान इस्तेमाल होने वाले गेज की रेंज टेस्ट प्रेशर के 1.5 से 4 गुना के बीच होनी चाहिए।

• ​मेरा सुझाव: अगर आप टेस्ट प्रेशर का Double (2 गुना) रेंज वाला गेज इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सबसे सटीक (Accurate) रीडिंग मिलेगी। (जैसे 75 PSI प्रेशर के लिए 150 PSI का गेज)।

​Hydro-test करने का सही तरीका (Step-by-Step Procedure) 📝

• ​Setup: सबसे पहले मैनीफोल्ड को पाइप या वेसल से मजबूती से जोड़ें।

• ​Filling: धीरे-धीरे पानी भरना शुरू करें और Vent Valve को खुला रखें ताकि पूरी हवा बाहर निकलता जाए क्योंकि Air बन जाती हैं।
• ​Pressurizing: और जब पानी निकलने लगे तो वेंट आराम से बंद कर दें और पंप से धीरे-धीरे प्रेशर बढ़ाना शुरू करें।

• ​Holding: तय सीमा टेस्ट प्रेशर पर पहुँचने के बाद पंप बंद कर दें और गेज पर नज़र रखें।

• ​Inspection: अगर तय समय तक सुई नीचे नहीं गिर रही, तो मतलब आपका सिस्टम सुरक्षित और लीक-प्रूफ है। ✅

निष्कर्ष: (Conclusion)

दोस्तो हमें उम्मीद करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको Hydro-test Manifold और इसकी प्रक्रिया के बारे में अच्छी जानकारी मिल गई होगी।

 एक पाइप फिटर और फैब्रिकेटर के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी होता है कि हाइड्रो-टेस्ट सिर्फ एक प्रेशर टेस्ट नहीं है बल्कि यह सुरक्षा का सबसे बड़ा पैमाना है।

​यह हमेशा याद रखें:

• ​हाइड्रो-टेस्ट शुरू करने से पहले 1.5 गुना प्रेशर चेक करें।

• ​सेफ्टी के लिए Whip Check केबल का उपयोग ज़रूर करें।

• ​हमेशा Calibrated Pressure Gauge का ही इस्तेमाल करें।

​अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो और इससे कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों और साथी के पास सोशल मीडिया के जरिए शेयर करें अगर आपके मन में कोई सवाल या फिर सुझाव हो तो नीचे Comment में पूछ सकते हैं।
​ऐसी ही पाइपिंग और मैकेनिकल फील्ड से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग Piping Tech Guides के साथ जुड़े रहें।
धन्यवाद🙏

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) ❓

Question:1 Pressure Gauge किस principal पर काम करता हैं 

Answer:> Pressure Gauge हमरा Hookes Low के principal पर काम करता हैं, जिसकी खोज 1676 Robert huks द्वारा की गई थी।

Question 2: हाइड्रो-टेस्ट प्रेशर कितना होना चाहिए?

Answer:> आमतौर पर हाइड्रो-टेस्ट प्रेशर, डिज़ाइन प्रेशर का 1.5 गुना (1.5 times) रखा जाता है। Example के लिए अगर लाइन का वर्किंग प्रेशर 100 bar है तो टेस्ट 150 bar पर होगा।

​Question 3: हाइड्रो-टेस्ट के लिए कौन से पानी का उपयोग करना चाहिए?

Answer:> ​ हाइड्रो-टेस्ट के लिए हमेशा साफ़ सुथरा और ताजे पानी (Fresh Water) का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर (SS) की पाइपिंग है तो पानी में क्लोराइड की मात्रा कम होनी चाहिए ताकि पाइप में जंग (Corrosion) न लगे।

Question 4: हाइड्रो-टेस्ट कितनी देर तक किया जाता है?

Answer:> प्रेशर को होल्ड करने का समय प्रोजेक्ट के नियमों पर निर्भर करता है, लेकिन सामान्यतः इसे 30 मिनट से 2 घंटे तक होल्ड किया जाता है ताकि लीकेज की बारीकी से जांच हो सके।

​Question 5: प्रेशर गेज (PG) की रेंज कितनी होनी चाहिए?

Answer:> ​प्रेशर गेज की रेंज हमेशा टेस्ट प्रेशर से 1.5 से 4 गुना के बीच होनी चाहिए। सबसे अच्छा यह माना जाता है कि टेस्ट प्रेशर गेज के डायल के बीच (Middle third) में आए।


​Question 6: क्या हाइड्रो-टेस्ट के दौरान पाइपिंग पर हैमरिंग कर सकते हैं?

Answer:>​बिल्कुल नहीं  जब लाइन प्रेशर में हो तो उस पर कभी भी चोट या हैमरिंग नहीं करनी चाहिए। यह बहुत खतरनाक हो सकता है और पाइप फट सकता है।
Hydro-test Manifold Diagram with Parts Name and Procedure in Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

बेहतर अनुभव के लिए हमारी वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है। और जानें
Ok, Go it!
To Top