पाइप फिटिंग और फैब्रिकेशन की नई जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। स्वागत है अभी देखें!

Pipe NB और DN क्या है? OD, ID, CF और पाइप साइज की पूरी जानकारी

0

 Pipe OD, ID, CF, NB और DN क्या हैं? पाइपिंग की पूरी जानकारी


भूमिका - Introduction
हेलो दोस्तों नमस्कार 👷 Piping Tech Guides में आपका स्वागत है।

​दोस्तो, अगर आप पाइपिंग फील्ड में नए हैं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आपने Pipe OD, ID, CF, NB, DN जैसे शब्द ज़रूर सुने होंगे। अक्सर भाई लोग इनमें कंफ्यूज हो जाते हैं। मैं, Golu Singh, आपको इन सभी टर्म्स को फोटो के जरिए एकदम सही जानकारी दूँगा। बस इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 📏


    Pipe OD ID CF NB DN calculation formula in Hindi by Piping Tech Guides

    पाइप OD क्या होता है? (Outer Diameter)

    दोस्तो, OD का मतलब होता है Outside Diameter (बाहरी व्यास)। पाइप के बाहर से बाहर तक की कुल चौड़ाई को OD कहते हैं।
    ​महत्व: पाइप की फिटिंग्स (जैसे एल्बो, टी) हमेशा पाइप के OD के हिसाब से बनाई जाती हैं।
    ​नोट: पाइप की थिकनेस चाहे जो भी हो, एक फिक्स साइज के पाइप का OD हमेशा बराबर होता है। 📌

    Pipe Outer Diameter (OD) measurement and details in Hindi
    पाइप के बाहरी हिस्से की कुल चौड़ाई को ही OD (Outside Diameter) कहा जाता है। जैसा कि आप फोटो में देख रहे हैं।


    पाइप ID क्या होता है? (Inside Diameter)


    ID का मतलब है Inside Diameter (आंतरिक व्यास)। पाइप के अंदर की खाली जगह की चौड़ाई को ID कहते हैं।

    Pipe OD and CF chart for all sizes in mm
    अगर आपको किसी और साइज का OD या CF जानना है, तो नीचे कमेंट करें, मैं तुरंत रिप्लाई दूँगा।


    Pipe Inside Diameter (ID) calculation formula and diagram in Hindi
    पाइप के अंदरूनी खाली हिस्से को ID कहते हैं। इसे निकालने के लिए पाइप के OD में से Double Thickness को घटाया जाता है।

    निकालने का आसान फॉर्मूला (Calculation)

    सूत्र (Formula): ID = OD - (2 × Thickness)

    उदाहरण (Example): मान लीजिए आपके पास 14" इंच का पाइप है जिसकी Thickness 8mm है।
    ​सबसे पहले थिकनेस को डबल करें: 8 × 2 = 16 mm होगा।

    • ​अब 14" पाइप का OD 355.6mm होता है।

    • ​इसमें से 14"इंच पाइप OD मे से 16mm घटाने पर: 355.6 - 16 = 339.6 mm आएगा ।

    • ​नतीजा: आपके पाइप का ID 339.6mm होगा। ✅

    पाइप CF क्या है? (Circumference)

    Pipe CF Circumference calculation and wrap-around marking in Hindi
    पाइप की पूरी बाहरी गोलाई को CF (Circumference) कहते हैं। बड़ी पाइप की मार्किंग और कटिंग के लिए CF निकालना बहुत ज़रूरी होता है।


    सूत्र (Formula): CF = OD × 3.141

     दोस्तो अगर किसी पाइप CF पता करनी होतो आपको सबसे पहले पाइप को OD मालूम होनी चाहिए।

     क्योंकि ये Formula से आप किसी पाइप का CF जाननी है तो आप पाइप के OD से 3.141 से गुणा कर दे CF निकल जाएगा।

    NB और DN में क्या अंतर है?

    अक्सर लोग यहाँ Confusion मे हो जाते हैं।

    यारों असल में NB और DN एक ही चीज के दो अलग नाम हैं:

    • NB इसका फूल फार्म होता है(Nominal Bore): यह इंच (Inches) में होता है। जैसे: 1" NB, 2" NB।
    • DN: इसका फुल फॉर्म होता है (Diameter Nominal) पाइप का ID को ही DN कहते हैं यह यूरोपियन या मीट्रिक सिस्टम यह (mm) में उपयोग होता है।
    •  जैसे:की DN 25, DN 50 जैसे कि DN 25 का मतलब होता है 1" इंच और 50 का 2" इंच आपके लिए इसका चार्ट नीचे दे दूंगा और आप इसे याद कर लीजिये गा।

    पाइप Thickness और Schedule क्या है?

    Pipe Wall Thickness measurement and Schedule explanation in Hindi
    पाइप की दीवार की चौड़ाई को ही Thickness (मोटाई) कहा जाता है। इसे अक्सर 'THK' भी लिखा जाता है।

    • Thickness: पाइप की दीवार की मोटाई। इसे THK. भी लिखते हैं।
    • Schedule (Sch): पाइप की थिकनेस को बताने का नंबर। जितना ज्यादा शेड्यूल, उतनी ज्यादा मोटाई (जैसे: Sch 40, Sch 80, Sch 120) इत्यादि।
    यह भी पढ़े >>>> All Piping Fitter Formulas In Hindi 2026




    निष्कर्ष (Conclusion)

    Piping Tech Guides - आपके पाइपिंग करियर का सच्चा साथी। 🛠️
    लेखक: Golu Singh

    दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हमने पाइपिंग के सबसे महत्वपूर्ण शब्दों OD, ID, CF, NB और DN को विस्तार से समझा। अगर आप एक सफल पाइप फिटर या फैब्रिकेटर बनना चाहते हैं तो इन बेसिक चीजों की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। उम्मीद है कि 14" पाइप के उदाहरण से आपको ID निकालना भी समझ आ गया होगा।
    ​अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें ताकि दूसरों की भी मदद हो सके। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, नीचे कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 


    Q1. क्या सभी पाइप का OD फिक्स होता है?

    जवाब: हाँ, एक निश्चित साइज (जैसे 10" या 14") के पाइप का OD हमेशा फिक्स रहता है, चाहे उसका शेड्यूल या थिकनेस कुछ भी हो।

    Q2. पाइप का ID क्यों बदलता रहता है?

    जवाब: क्योंकि जैसे-जैसे पाइप का शेड्यूल (Thickness) बढ़ता है, पाइप अंदर से मोटा होता जाता है, जिससे उसकी खाली जगह यानी ID कम हो जाती है।

    ​Q3. CF निकालने का सबसे आसान तरीका क्या है?

    जवाब: बस पाइप के OD को 3.141 से गुणा (Multiply) कर दें, आपका CF निकल जाएगा।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें

    #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

    बेहतर अनुभव के लिए हमारी वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है। और जानें
    Ok, Go it!
    To Top