Breaking

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

पाइप का OD, CF और ID नापने का सही तरीका और फॉर्मूला (2026 Practical Guide)

पाइप का OD, CF और ID नापने का सही तरीका और फॉर्मूला (2026 Practical Guide)

Pipe OD CF ID measurement calculation guide and size chart in Hindi


नमस्कार दोस्तों! अगर आप एक पाइप फिटर (Piping Fitter)
हैं या इस फील्ड में नए आए हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत कीमती है। पाइपिंग के काम में सबसे पहली सीढ़ी होती है— मेजरमेंट (Measurement)।

अगर आपने पाइप का नाप लेने में 1-2 mm की भी गलती कर दी तो पूरी मार्किंग और फिटिंग खराब हो सकती है। आज हम एकदम आसान भाषा हिंदी में समझेंगे कि पाइप का OD, CF और ID प्रैक्टिकल तरीके से कैसे नापा जाता है।

1. पाइप का OD (Outside Diameter) क्या है?

आसान भाषा में समझें तो OD का मतलब होता है पाइप का बाहरी व्यास (चौड़ाई)।

जब आप Measuring Tape से पाइप के एक किनारे पर टेप के हूक को फंसाकर उसके बीच सेंटर से होते हुए दूसरे किनारे तक (बाहर से बाहर) नापते हैं तो औऱ जो नंबर यानी माप (Measurement) मिलता है उसे ही पाइप का OD कहते हैं।

टेप लगाने का सही तरीका:

पाइप के एक बाहरी किनारे पर टेप का हुक फंसाएं और उसे दूसरे किनारे तक ले जाएं और ध्यान रहे टेप पाइप के बिलकुल बीचों-बीच (सेंटर) से गुजरना चाहिए।


 अगर टेप थोड़ा भी ऊपर या नीचे खिसका तो पाइप का साइज गलत आएगा और आपकी पाइप का O.D. गलत निकलेगा।


यूनिट: हमेशा कोशिश करें दोस्तों कि माप MM (Millimeter) में ही लें।

How to measure pipe OD outside diameter with tape
पाइप का OD नापने का सही तरीका: टेप को हमेशा पाइप के सेंटर (बीचों-बीच) से गुजारें।

2. पाइप का CF (Circumference) कैसे निकालें?

आसान भाषा में: C.F. का मतलब होता है पाइप की पूरी गोलाई का घेरा। यानी अगर आप पाइप के चारों तरफ फीता (Tape) लपेटें तो जो माप आएगा वही C.F. है।

कैलकुलेशन का उदाहरण (Example):

अगर आपको पाइप का OD पता है, तो आप खुद ही कैलकुलेशन करके उसका C.F. निकाल सकते हैं।

फॉर्मूला: OD × 3.141 = CF 
  
उदाहरण: मान लीजिए आपके पास 4 इंच का पाइप है जिसका OD 114 mm है।

  • कैलकुलेशन: 114 × 3.142 = 358.18 mm

  • यानी आपकी पाइप की पूरी गोलाई (CF) लगभग 358 mm होगी
जरूरी जानकारी: पाइप पर बराबर दूरी पर मार्किंग करने या सेंटर लाइन मारने के लिए C.F. का पता होना बहुत जरूरी है।

Pipe CF circumference measurement formula
पाइप की पूरी गोलाई (CF) निकालने का तरीका: OD × 3.141।

3. पाइप का ID (Inside Diameter) कैसे निकालें?

ID का मतलब है पाइप के अंदर-अंदर की खाली जगह। यह पाइप की मोटाई (थिकनेस) पर निर्भर करता है।

नापने का तरीका: अगर पाइप खुला हुआ है तो आप Measuring Tape या Vernier Calliper को पाइप के अंदर फंसाकर सीधे भी नाप सकते हैं। लेकिन अगर पाइप फिट-उप हो गई है या आपके पास केवल OD और थिकनेस की जानकारी है तो आप इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करें:

​कैलकुलेशन का उदाहरण (Example):

अगर आपको पाइप का OD और उसकी दीवार की मोटाई यानी (Thickness) पता है तो आप खुद Calculation करके ID निकाल सकते हैं।

फ़ार्मूलाOD - (Thickness × 2) = ID

उदाहरण: मान लीजिए 6 इंच (150 NB) के पाइप का OD 168 mm है और दीवार की मोटाई (Thickness) 7 mm है।

  • दोनों तरफ की मोटाई मिलाकर हुई: 7 + 7 = 14 mm

  • अब OD में से इसे घटा दें: 168 - 14 = 154 mm

  • यानी आपके पाइप का ID 154 mm है।
Pipe ID inside diameter calculation formula Hindi
पाइप का ID निकालना: OD - (Thickness × 2) = ID फॉर्मूले का इस्तेमाल करें।

4. बड़े पाइपों (14" से ऊपर) का शॉर्टकट फॉर्मूला

भाइयों बड़े पाइपों जैसे (14" से ऊपर) के पाइपों का OD निकालने का हिसाब-किताब बहुत ही आसान होता है। आपको बस आपको यह फार्मूला याद रखना है 25.4

नियम (Rules): 14" इंच के बाद जितने इंच का पाइप हो जैसे कि 16", 18", 20", 24", आदि उसमें 25.4 से गुणा (Multiply) करने पर पाइप का O.D. मिल जाएगा और फिर उस O.D. को 3.14 से गुणा करने पर आपको पाइप का C.F. मिल जाएगी।

उदाहरण 1: 14" इंच पाइप के हिसाब से

पाइप का O.D निकालना: 14" × 25.4 = 355.6 mm

पाइप का C.F निकालना: 355.6 × 3.14 = 1,116mm

उदाहरण 2: 20" इंच पाइप का हिसाब से 

पाइप का O.D निकालना: 20" × 25.4 = 508 mm

पाइप का CF निकालना: 508 × 3.14 = 1,595.12mm

ध्यान में रखने वाली बात (Important Note):

यह 25.4 वाला फॉर्मूला सिर्फ 14" इंच और उससे ऊपर के पाइपों पर ही काम करता है। 12" इंच से छोटे पाइपों का (O.D स्टैंडर्ड चार्ट) के हिसाब से थोड़ा अलग होता है।

5. पाइपिंग साइज चार्ट (OD, CF और NB)

फिटर भाइयों आपकी सुविधा के लिए मैंने नीचे एक खास चार्ट दिया है जिसमें 1" से लेकर 20" इंच तक के सभी पाइपों का OD, CF और NB साइज दिया गया है। साइट पर काम के दौरान बार-बार कैलकुलेशन न करनी पड़े इसलिए इस चार्ट को अभी सेव कर लें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें!

Pipe OD CF NB Size Chart 1 to 20 inch in mm
पाइप OD, CF और NB साइज चार्ट (1" से 20" इंच तक) - इसे अभी सेव करें।

जरूरी जानकारी:⤵️

पाइप फिटिंग और फॉर्मूला की अधिक जानकारी के लिए हमारा Android App जरूर डाउनलोड करें।

अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़े:– गैस कटिंग क्या है? क्लिक करें 

अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़े :– Pipe OD, ID, CF, NB और DN क्या हैं? यहां क्लिक करें 

निष्कर्ष (Conclusion)

​तो दोस्तों यह थी पाइप के OD, CF और ID से जुड़ी वो प्रैक्टिकल जानकारी जो हर फिटर भाई और फैब्रिकेटर भाई को पता होनी चाहिए। याद रखें दोस्तों पाइपिंग के काम में सही माप (Measurement) ही आपकी कामयाबी की जरिया है। अगर आपका OD या CF निकालने का हिसाब गलत हुआ तो पूरी फिटिंग खराब हो सकती है।

​चाहे आप टेप से नाप रहे हों या फॉर्मूले से कैलकुलेशन कर रहे हों, हमेशा ध्यान रखें कि सटीकता (Accuracy) ही सबसे जरूरी है। अगर आप इन छोटे-छोटे फॉर्मूलों और सही तरीकों को याद रखेंगे तो साइट पर आपका काम न सिर्फ जल्दी होगा बल्कि उसमें एक इंजीनियर जैसी फिनिशिंग भी आएगी। सुरक्षित रहें, सही नाप लें और अपनी स्किल को बढ़ाते रहें।

​मेरा सुझाव

दोस्तो अगर इस लेख में कोई कमी रह गई हो या आपको कुछ पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। पाइपिंग और फैब्रिकेशन से जुड़ी ऐसी ही जरूरी जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें और इस आर्टिकल को अपने फिटर दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. पाइप का OD और ID में क्या अंतर होता है?

जवाब: पाइप के बाहरी किनारे से बाहरी किनारे की दूरी को OD (Outside Diameter) कहते हैं, जबकि पाइप के अंदरूनी खाली हिस्से की चौड़ाई को ID (Inside Diameter) कहा जाता है। पाइप की मोटाई (Thickness) की वजह से ID हमेशा OD से कम होता है।

Q2. NB का फुल फॉर्म क्या है?

ज़वाब: NB का फुल फॉर्म Nominal Bore होता 

​Q5. पाइप का साइज इंच से MM में कैसे बदलें?

जवाब: किसी भी इंच साइज को MM में बदलने के लिए उसे 25.4 से गुणा (Multiply) कर दें। जैसे: 2 इंच × 25.4 = 50.8 mm।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें