Breaking

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

गैस कटिंग क्या है? प्रक्रिया, प्रकार और सुरक्षा नियम (2026 Practical Guide)

गैस कटिंग क्या है? प्रक्रिया, प्रकार और सुरक्षा नियम (2026 Practical Guide)

​गैस कटिंग पाइपिंग इंडस्ट्री की पहला स्टेप होता है। चाहे आप पाइप फिटर हों या फैब्रिकेटर किसी भी मेटल को सही माप और सफाई से काटने के लिए गैस कटिंग का ज्ञान होना बहुत जरूरी और महत्त्वपूर्ण कला है। यह सिर्फ Torch मे आग जलाकर काटना नहीं है बल्कि गैसों के सही दबाव और तकनीक वाला खेल है।


Gas-Cutting-Kya-Hai-Process-Types-and-Safety-Rules-Hindi
क्या आप गैस कटिंग का सही तरीका और सुरक्षा नियम जानते हैं? इस 2026 की लेटेस्ट गाइड में देखें टॉर्च सेट करने से लेकर कटिंग करने की पूरी विधि।

परिचय (Introduction)

नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम Golu Singh और स्वागत है मेरे ब्लॉग Piping Tech Guides मे दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम पाइपिंग और फैब्रिकेशन की दुनिया के सबसे जरूरी टॉपिक गैस कटिंग (Gas Cutting) के बारे में विस्तारपूर्वक से बात करेंगे। गैस कटिंग क्या है? इसके लिए कौन से उपकरण चाहिए और सुरक्षा के क्या नियम हैं—यह सब कुछ हमने इस लेख में आसान भाषा हिंदी में बताया हू। अगर आपको यह आर्टिकल हेल्पफुल लगे तो अपने साथियों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

गैस कटिंग क्या है? (What is Gas Cutting)

दोस्तों गैस कटिंग एक ऐसी विधि या प्रक्रिया है जिसमें दो गैसों (ऑक्सीजन और फ्यूल गैस) के मिलने से लोहे को काटा जाता है। इसमें पहले लोहे को बहुत तेज गर्म लाल किया जाता है और फिर ऑक्सीजन की तेज धार को छोड़कर उसे काटकर अलग कर दिया जाता है।

जैसा कि आप हमारे द्वारा एक नीचे दिए गए Classified Graph (चित्र) में देख सकते हैं गैस द्वारा कटिंग के लिए उपयोग होने वाली गैसों को दो रूपों में बांटा गया है:

Gas Cutting Process Flowchart
फ्यूल गैस और ऑक्सीजन के वर्गीकरण का ग्राफ

1. DA (एसिटिलीन) सिलेंडर की जानकारी

​दोस्तो DA (एसिटिलीन) वह गैस होती है जिसका मेन काम 'बर्निंग' (Burning) मतलब कि आग पैदा करना होता है इसका असली इस्तेमाल मेटल को उसके Ignition Temperature (यानी लोहे को उस तापमान तक ले जाना जहाँ से वो कट सके) तक प्री-हीटिंग (Pre-heating) करने के लिए किया जाता है।

साधारण शब्दों में: फ्यूल गैस लोहे को इतना गर्म लाल कर देती है ताकि उसके बाद ऑक्सीजन की धार उसे आसानी से काट सके।

  • गैस के प्रकार: इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा DA (Dissolved Acetylene) और LPG का इस्तेमाल फ्यूल गैस के रूप में होता है।
  • फ्लेम सेटिंग: इसका मतलब होता है फ्यूल गैस और ऑक्सीजन को मिलाकर ही हम 'न्यूट्रल' या ऑक्सीडाइजिंग' फ्लेम सेट करते हैं जिससे कटिंग की क्वालिटी तय की जाती है।
  • ​इसका रंग (Color): इसकी पूरी बॉडी का रंग मैरून (Maroon) होता है।
  • ​प्रेशर (Pressure): इसमें प्रेसर की बात की जाय तो ऑक्सीजन के मुकाबले कम प्रेशर (लगभग 250 PSI) होता है।

​2. ऑक्सीजन सिलेंडर की पूरी जानकारी)

​गैस कटिंग में ऑक्सीजन सबसे जरूरी है। जब लोहा गर्म हो जाता है तब हाई-प्रेशर ऑक्सीजन छोड़ी जाती है, जो गर्म लोहे के साथ मिलकर क्रिया (Oxidation) करती है और उसे साफ सफाई से काट देती है।

पाइपिंग के काम में ऑक्सीजन सिलेंडर की पहचान बहुत जरूरी है:

  • रंग (Color): इसकी बॉडी पूरी काली (Black) होती है और ऊपर का हिस्सा (कंधा) सफेद (White) होता है।

  • प्रेशर (Pressure): इसमें 2000 PSI तक का जबरदस्त दबाव होता है।

  • बनावट (Body): यह सिलेंडर 'Seamless' होता है यानी इसमें कहीं भी वेल्डिंग का जोड़ नहीं होता। इसे ठोकने पर घंटी (Bell) जैसी आवाज आती है।

गैस कटिंग के लिए जरूरी उपकरण (Essential Equipment)

दोस्तों गैस कटिंग सेट तैयार करने के लिए हमें कई छोटे-बड़े उपकरणों की जरूरत पड़ती है आइये एक-एक करके इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)
  • फ्यूल गैस सिलेंडर (DA या LPG)
  • रेगुलेटर (Regulator)
  • होस पाइप (Hose Pipe)
  • ​कटिंग टॉर्च और नोजल (Torch & Nozzle)
  • ​स्पार्क लाइटर (Spark Lighter)
  • फ्लैशबैक अरेस्टर: (flashback arrestor)
  • होस क्लैंप ( Hose Clamp)

​1. ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)

यह गैस कटिंग का सबसे मुख्य हिस्सा है। यह काले रंग का होता है और इसमें प्रेशर 2000 PSI होता है।


Industrial Oxygen Cylinder with White Shoulder for Gas Cutting.
ऑक्सीजन सिलेंडर

​2. फ्यूल गैस सिलेंडर (DA या LPG)

​इसमें वो गैस होती है जिससे आग जलती है। अगर आप इंडस्ट्री में हैं तो मैरून रंग का DA सिलेंडर इस्तेमाल करेंगे और छोटे कामों के लिए LPG का।

Maroon DA Acetylene Cylinder for Fuel Gas in Cutting Setup.
DA गैस सिलेंडर 

​3. रेगुलेटर (Regulator)

रेगुलेटर का काम सिलेंडर से निकलने वाली गैस के दबाव (Pressure) को कंट्रोल करना है होता है ऑक्सीजन के लिए अलग और गैस के लिए अलग रेगुलेटर होता है।

Single-Stage-Oxygen-Gas-Regulator-for-Cutting-Torch-Hindi
रेगुलेटर


काम के दौरान: दोस्तों सिलेंडर में प्रेशर चाहे 2000 PSI हो लेकिन कटिंग के समय रेगुलेटर से ऑक्सीजन का प्रेशर 25 से 40 PSI और फ्यूल गैस (DA/LPG) का प्रेशर 5 से 10 PSI के बीच ही रखने पर नोजल से एकदम तेज और सीधी धार निकलेगी जिससे कि लोहा एक्दम साफ सुथरा कटेगी 

​4. होस पाइप (Hose Pipe)

​यह वो पाइप है जो गैस को सिलेंडर से टॉर्च तक पहुँचाती है। आमतौर पर ऑक्सीजन के लिए नीला/काला और फ्यूल गैस के लिए लाल (Red) रंग का पाइप इस्तेमाल होता है।

Oxygen-and-Acetylene-Gas-Hose-Pipe-Set-Hindi
ऑक्सीजन और Fuel Gas होज़ पाइप

​5. कटिंग टॉर्च (Cutting Torch)

​टॉर्च वह मुख्य उपकरण है जिसे आप हाथ में पकड़ते हैं इसका असली काम ऑक्सीजन और फ्यूल गैस को सही मात्रा में मिलाना (Mix) है। इसमें दो या तीन कंट्रोल वाल्व (Valves) होते हैं जिनसे आप आग की लौ को कम या ज्यादा कर सकते हैं इसको आप मैनुअल ऑपरेट ही कर सकते हैं 

Gas-Cutting-Torch-Parts-and-Function-Hindi
गैस कटिंग टॉर्च

6. कटिंग नोजल (Cutting Nozzle)

​नोजल टॉर्च के सबसे आगे फिट होता है। इसका काम हाई-प्रेशर ऑक्सीजन की एक सीधी और पतली धार छोड़ना है ताकि लोहा सफाई से कटे। नोजल के छेद जितने साफ होंगे, कटिंग उतनी ही बढ़िया आएगी।

Different-Sizes-of-Gas-Cutting-Torch-Nozzles-Hindi
मेटल की मोटाई के हिसाब से सही साइज के कटिंग नोजल का चुनाव करें।

​7. स्पार्क लाइटर (Spark Lighter)

​गैस टॉर्च को जलाने के लिए कभी भी माचिस का इस्तेमाल न करें। हमेशा 'स्पार्क लाइटर' का ही उपयोग करें, क्योंकि यह सुरक्षित होता है।

Manual-Spark-Lighter-for-Gas-Cutting-Torch-Hindi
गैस कटिंग टॉर्च को सुरक्षित तरीके से जलाने के लिए स्पार्क लाइटर का इस्तेमाल करें।

8. फ्लैशबैक अरेस्टर: जरूरी सुरक्षा उपकरण

यह आग को टॉर्च से वापस पाइप और सिलेंडर में घुसने से तुरंत ब्लॉक कर देता है इसको NRV भी कहते हैं 

  • ​सही दिशा का चुनाव (Arrow): इसे हमेशा इस पर बने सफेद तीर के निशान को देखकर ही फिट करें, ताकि गैस का फ्लो सही रहे।
  • रंगों की पहचान: लाल वाला अरेस्टर गैस के लिए और हरा वाला ऑक्सीजन के लिए इस्तेमाल करें इन्हें आपस में न बदलें।
Flashback-Arrestor-for-Oxygen-and-Fuel-Gas-Safety-Hindi
आग को सिलेंडर तक पहुँचने से रोकने के लिए फ्लैशबैक अरेस्टर का उपयोग।

9. होस क्लैंप: लीकेज रोकने का पक्का जुगाड़

इसकी मजबूत पकड़: इसका काम होस पाइप को रेगुलेटर और टॉर्च के साथ एकदम कस के पकड़ना है ताकि गैस लीकेज न हो।

सुरक्षा: कभी भी पाइप को सिर्फ तार से न बांधें, हमेशा इस क्लैंप का इस्तेमाल करें ताकि प्रेशर बढ़ने पर पाइप निकलकर भागे नहीं।

चेकिंग: काम शुरू करने से पहले पक्का कर लें कि क्लैंप अच्छी तरह टाइट है; अगर यह ढीला होगा तो गैस बर्बाद होगी और खतरा भी बढ़ेगा।

Hose-pipe-clamp-for-gas-cutting-safety-Hindi
होस क्लैंप: गैस लीकेज रोकने और होस पाइप को मजबूती से जोड़ने के लिए जरूरी।

पाइपलाइन से संबधित जानकारी के इसे भी पढ़े:-

  • पाइपिंग और Isometric Drawing सीखने के लिए हमारे Facebook Page से जरूर जुड़ें।
  • पाइपिंग काम वीडियो के माध्यम से सीखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Piping Tech Guides Subscribe जरूर करें।
  • पाइपिंग फिटर और फैब्रिकेटर के महत्वपूर्ण फार्मूले:- इस जानकारी के लिए:- यहां क्लिक करिए

गैस कटिंग नोजल साइज चार्ट (Material Thickness के अनुसार

दोस्तों अक्सर फिटर भाई गलती ये करते हैं कि वो हर मोटाई की प्लेट के लिए एक ही नोजल का इस्तेमाल करते हैं जिससे कटिंग में फिनिशिंग नहीं आती। नीचे दिए गए चार्ट की मदद से आप समझ सकते हैं कि किस मोटाई (Thickness) के लिए कौन सा नोजल नंबर सही रहेगा:


Gas Cutting Nozzle Size Chart for MS Plate Thickness in Hindi
प्लेट की मोटाई (Thickness) के अनुसार सही नोजल साइज चार्ट।

नोजल और कटिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

चार्ट के साथ-साथ इन 4 बातों का ध्यान रखोगे तो आपकी कटिंग मशीन जैसी साफ सुथरी आएगी:
  • नोजल की सफाई: हमेशा कटिंग करने से पहले सुई जैसे पिन का इस्तेमाल करें यह बहुत पतला होता यह आसानी से नोजल के बीच वाला छेद मे जमे कचरे को इसकी मदद से सफाई करें इससे ऑक्सीजन की धार सीधी नहीं निकलेगी।
  • सही प्रेशर (PSI): नोजल जितना बड़ा होगा  ऑक्सीजन का प्रेशर भी उसी हिसाब से थोड़ा ज्यादा रखना पड़ता है ताकि मेटल पर जमे बाबरी या कचरा आसानी से कट सके।
  • नोजल और मेटल की दूरी: दोस्तों कटिंग करते समय नोजल की टिप और मेटल के बीच 4mm से 5mm का गैप रखें। ज्यादा सटाने से नोजल जाम या बुझ सकता है।
  • प्री-हीटिंग: दोस्तों इसका मतलब होता है मोटा प्लेट कटिंग करते समय पहले लोहे को पूरी तरह लाल (Cherry Red) करेंदें उसके बाद ही प्रेशर लीवर दबाएं।

गैस कटिंग के सुरक्षा नियम (Safety Rules)

काम के दौरान इन बातों का खास ख्याल रखें:

​1. चश्मा और फेस शील्ड: हमेशा कटिंग करते समय चश्मा (Goggles) और फेस शील्ड डबल प्रोटेक्शन इस्तेमाल करें।

2. लीकेज चेक: पाइप और कनेक्शन को साबुन के पानी से जरूर चेक करें।

3. सिलेंडर की सुरक्षा: सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखें और चेन से बांधकर रखें।

​4. फ्लैशबैक अरेस्टर: टॉर्च में फ्लैशबैक अरेस्टर जरूर लगाएं ताकि आग सिलेंडर तक न पहुंचे।

5. Gloves दस्ताना औऱ Aprons: आप जब भी कटिंग करें तो आप लेदर दस्ताना और Aprons को पहन कर कटिंग करें 

निष्कर्ष (Conclusion)

​तो दोस्तों यह थी गैस कटिंग से जुड़ी वो बातें जो एक बेहतर फिटर को पता होनी चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसा skill है जो हर फिटर Fabricatior भाईयों आनी चाहिए याद रखें गैस कटिंग सिर्फ लोहा काटना नहीं है बल्कि सही नोजल  सही प्रेशर और सुरक्षा (Safety) का सही तालमेल का होना जरूरी है अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी कटिंग में मशीन जैसी फिनिशिंग आएगी और कचरा (Slag) भी कम बनेगा। सुरक्षित रहें और अपनी स्किल को बढ़ाते रहें

दोस्तो अगर इस लेख में त्रुटि हुई हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसे ही महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए कमेन्ट करें और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

​1. कटिंग के समय ऑक्सीजन का प्रेशर कितना सेट करें?

दोस्तो बेहतर और और अच्छा कटिंग करने के लिए रेगुलेटर से ऑक्सीजन का प्रेशर कम से कम 25 से 40 PSI के बीच रखें। इतने प्रेशर पर ऑक्सीजन की धार एकदम तेज और सीधी निकलती है।

2. नोजल बार-बार ब्लॉक जाम क्यों हो जाता है?

जब हम प्लेट के बहुत करीब जाकर मतलब Nozzle को प्लेट में सटा के कटिंग करते हैं तो गरम लोहा (Slag) नोजल के छेद में फंस जाता है। इसीलिए हमेशा 3mm से 4mm की प्लेट से दूरी बनाए रखना चाहिए और पास में नोजल क्लीनर रखें और समय-समय पर सफाई करते रहें।

​3. फ्लैशबैक अरेस्टर लगाना क्यों जरूरी है?

​यह आपके की सुरक्षा के लिए है। यह डिवाइस एक प्रकार का सेफ्टी वाल्व है आग को टॉर्च से वापस पाइप और सिलेंडर में जाने से रोकता है। इसे कभी भी नजर अंदाज न करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें