Piping Isometric Drawing कैसे पढ़ें? | Step-by-Step Guide in Hindi
Introduction (परिचय) 👷
अगर आप एक Piping Fabricator या Pipe Fitter हैं और फिटिंग के काम में आपको ड्राइंग पढ़ना नहीं आता, तो साइट पर काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बिना ड्राइंग की समझ के आप कभी भी एक Senior Fitter या Foreman के पद तक नहीं पहुँच सकते।
दोस्तों, चाहे कोई बड़ी साइट हो या छोटी Fabrication Shop पाइपिंग का सारा काम इसी Isometric Drawing के आधार पर होता है।
आज का यह लेख (Article) उन्हीं भाइयों के लिए है जो पाइपिंग में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं या जिन्हें ड्राइंग समझने और रोलिंग देखने में दिक्कत होती है। मैं आपसे वादा करता हूँ कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ड्राइंग के प्रति आपका डर खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़े: >> पाइपिंग फिटर के सभी जरूरी फ़ार्मूला
इस लेख से क्या-क्या सीखेंगे आप?
हमने लेख को छोटे-छोटे भागों में बाँटा है ताकि आप आसानी से समझ सकें:
- Piping Isometric Drawing क्या होता है?
- पाइपिंग ड्राइंग के मुख्य प्रकार (Types of Piping Drawings)
- Isometric Drawing में Direction (दिशा) पहचानना सीखें।
- Symbols की पहचान: एल्बो टी (Tee) और वाल्व के निशान।
नमस्ते दोस्तों मेरा नाम Golu Singh है और स्वागत है अपने ब्लॉग Piping Tech Guides में। दोस्तों हम यहाँ पाइपिंग के कठिन काम को आसान शब्दों में समझेंगे।
Piping Isometric Drawing क्या होता है?
 |
| आइसोमेट्रिक दिशा चार्ट: North, South, East, West और Up-Down को कैसे पहचानें। |
दोस्तों पाइपिंग आइसोमेट्रिक ड्राइंग एक 3D ड्राइंग होता है जो किसी भी पाइपलाइन की लंबाई (Length) चौड़ाई (Width) तथा गहराई या ऊंचाई (Height/Depth) को एक ही 2D पेपर पर दिखाता है।
सरल शब्दों में कहा जाए तो यह पाइपलाइन का वह नक्शा है जिससे हमें यह पता चलता है कि पाइप किस दिशा में मुड़ेगा, उसमें कौन-कौन सी फिटिंग्स (जैसे: Elbow, Tee, Valve) इत्यादि लगेंगी और पाइपलाइन का पूरा रूट (Route) क्या होगा।
अगर आप एक फिटर या Fabricator हैं तो आपको Isometric Drawing में कुछ मुख्य भागों की जानकारी होनी चाहिए:
1. फ्लो डायरेक्शन (Flow Direction)
दोस्तों ड्राइंग में पाइप की लाइन पर एक तीर (Arrow) का निशान बना होता है। यह बताता है कि पाइप के अंदर माल (Liquid/Gas) किस दिशा से किस दिशा की ओर जाएगा।
- जरूरी बातेँ: Fit-up या फैब्रिकेशन करते समय यह बात का ख्याल रखें कि वाल्व,Nrv और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स में दिए फ्लो डायरेक्शन (Flow Direction) तीर के अनुसार ही फिट-अप करें।
2. लाइन नंबर (Line Number)
अगर आप Pipe Fitter या Fabricator हैं तो आपको लाइन नंबर के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। ड्राइंग में सबसे पहले लाइन नंबर देखना चाहिए। यह पाइपलाइन का एक "लाइन ID कार्ड" जैसा होता है।
- उदाहरण के तौर पर: 2"-LPF-74173-008 Drawing मे कुछ इस तरह से लाइन नंबर होता है।
- 2" इंच यह पाइप का साइज (Nominal Pipe Size) होता है।
- LPF: यह सर्विस कोड है (जैसे Low Pressure Fuel) जिससे पता चलता है कि इसमें क्या बहेगा।
- 74173: यह यूनिट या एरिया कोड होता है।
- 008: यह उस लाइन का खास सीरियल नंबर होता है।
3. कंट्रोल नंबर / स्पूल नंबर (Control Number)
आइसोमेट्रिक ड्राइंग में Control Number एक बहुत ही महत्वपूर्ण नंबर होता है। जब भी आप साइट या Fabrication Shop में काम करते हैं, तो ड्राइंग में कंट्रोल नंबर दिया होता है, जिसे अक्सर Spool Number से जाना जाता है।
- स्पूल आईडी (Spool ID): कंपनियों में कंट्रोल नंबर का इस्तेमाल Spool (पाइप का बना हुआ छोटा हिस्सा) को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर 6 digit का कोड होता है। इसे आप ड्राइंग का "Tracking Password" कह सकते हैं।
- QC जांच: जब वेल्डिंग पूरा हो जाता है तो QC (Quality Control) वाले इसी कंट्रोल नंबर के जरिए हिस्से की जांच करते हैं।
4. Symbols (चिन्ह)
दोस्तों इसमें Isometric Drawing मे आपको हर एक point को symbol के माध्यम से दर्शाया जाता जैसे वेल्डिंग के जॉइंट, फ्लैंज, और फिटिंग्स को छोटे-छोटे संकेतों (Symbols) द्वारा दिखाया जाता है।
Bill of Material (BOM) क्या है?
अक्सर इंटरव्यू में पूछा जाता है कि BOM क्या है। दोस्तो BOM का पूरा नाम Bill of Material होता है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक Structure List है। जब आप कोई स्पूल तैयार करते हैं, तो उसमें लगने वाले सभी छोटे-छोटे पार्ट्स जैसे कि (एल्बो, टी, पाइप, फ्लैंज, गैस्केट, बोल्ट) की पूरी जानकारी इसी लिस्ट में होती है। दोस्तो यह हिस्सा आइसोमेट्रिक ड्राइंग के दाईं ओर (Right Side) एक टेबल के रूप में बना होता है।
- Item Code: हर सामान जैसे पाइप से फिटिंग तक का एक खास कोड होता है। जोकि इस Bill of Material (BOM) मे दि होती है।
- Description: यह हिस्सा अहम होता है इसमे आपको सामान का पूरा नाम मतलब कि पाइप का ग्रेड (जैसे: Pipe, Elbow, Flange, Gasket, या Nut-Bolt) जैसे आइटम का पूरा डिटेल्स होती है।
- Quantity: एक Spool को तैयार करने में कितना पाइप फिटिंग लगेगी जैसे कि 2 मीटर पाइप 2 पिस एल्बो दोस्तों यही सब इस Quantity वाले हिस्से में लिखा होता है।
Drawing Revision - बदलाव की जानकारी
दोस्तो ड्राइंग को पढ़ते देखते वक़्त ध्यान दे की Drawing मे बदलाव तो नहीं है यह ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है
कहाँ होता है?: रिवीज़न ड्राइंग के राइट साइड में सबसे नीचे वाले कोने (Bottom Right Corner) में दिया होता है।
इसका काम क्या है?: अगर डिजाइन में कोई भी छोटा या बड़ा बदलाव होता है, तो उसे रिवीज़न नंबर (जैसे Rev-01, Rev-02) से मार्क किया जाता है।
ज़रूरी बातेँ: दोस्तों काम शुरू करने से पहले हमेशा चेक करें कि आपके हाथ में लेटेस्ट रिवीज़न वाली ड्राइंग है या नहीं। जहाँ बदलाव होता है वहां अक्सर 'क्लाउड (Cloud) मार्क बना होता है।
पाइपिंग ड्राइंग के मुख्य प्रकार (Types of Piping Drawings)
मुख्य रूप से ड्राइंग तीन प्रकार की होती हैं:
P&ID (Piping and Instrumentation Diagram)
दोस्तों पाइपिंग ड्राइंग असल मशीनों की जगह उनके स्टैंडर्ड Symbols का उपयोग करके पूरे प्रोसेस को ग्राफिक के जरिए दिखाता है। इससे बड़े से बड़े प्लांट के जटिल पाइपिंग सिस्टम को एक छोटे कागज पर समझना आसान हो जाता है जैसे कि:
- उपकरण: पंप (Pump) टैंक (Tank) इत्यादि।
- Instruments: Pressure Gauge Temperature Gauge आदि।
- Valves: गेट, ग्लोब और कंट्रोल वाल्व।
- P&ID और Isometric में फर्क: P&ID में कभी भी दिशा (North-South) या पाइप की लंबाई नहीं दी होती। यह सिर्फ सामान की लिस्ट और फ्लो बताती है।
Piping Layout / GAD (General Arrangement Drawing)
इसे आप एरिया ड्राइंग कह सकते हैं। यह पूरे प्लांट का ऊपर से लिया गया नक्शा यानी (Top View) होता है। इससे पता चलता है कि पाइप किस रास्ते से होकर जाएगा और पंप/टैंक कहाँ फिट होंगे।
Piping Isometric Drawing (फिटर का सबसे बड़ा गाइड)
यह सबसे खास ड्राइंग है। इस ड्रॉइंग से जितने भी fit-up किए जाते हैं या Spool आदि चीजों का माप लिया जाता है वो सब (MM) मे लिया या काम किया जाता है इसे देखकर ही असल काम शुरू होता है। इसमें पाइप की सही नाप (Dimensions) दिशाएं (Direction) फिटिंग सिम्बॉल और वेल्डिंग पॉइंट्स एकदम साफ दिए होते हैं।
Isometric Drawing में Direction (दिशा) कैसे देंखे?
 |
| आइसोमेट्रिक ड्राइंग में दिशा (North, South, East, West) और फील्ड वेल्ड (FW) को समझने के लिए चार्ट। |
दोस्तों ऊपर दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए। इसमें पाइपलाइन के रूट को मैंने आसानी से समझाया है:
- दिशा की शुरुआत: सबसे पहले पाइपलाइन South से North की ओर जा रही है।
- पहला मोड़: 90° का Elbow लगा है जहाँ से पाइप West की तरफ मुड़ गया है।
- वर्टिकल मूवमेंट: इसके बाद पाइपलाइन Vertical (UP) की तरफ गई है।
- FW का मतलब: पाइप के अंत में FW (Field Weld) लिखा है, यानी इसकी वेल्डिंग साइट पर होगी।
- इसमे कुल दो Elbow का इस्तेमाल किया गया है।
Symbols की पहचान: एल्बो, टी (Tee), और वाल्व के निशान।
दोस्तों पाइप सिम्बल का इस्तेमाल ड्राइंग को आसानी से समझने के लिए किया जाता है आपको हम कुछ Image के माध्यम से दिखाते हैं आप नीचे देख सकते कुछ इस प्रकार का पाइप सिम्बल होते हैं
Pipe Fitting Symbols
 |
| पाइपिंग फिटिंग्स सिम्बल्स चार्ट: इसमें 90° Elbow, Tee, और विभिन्न Valves के Butt Weld और Socket Weld निशान दिए गए हैं। |
Piping Flange Symbols
 |
| आइसोमेट्रिक ड्राइंग में अलग-अलग प्रकार के फ्लैंज (Flange) को पहचानने के लिए सिम्बल्स चार्ट। |
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Piping Isometric Drawing क्या होता है और शुरू से अंत तक समझने की कोशिश की। और हमने जाना कि कैसे दिशाओं (Directions) को पहचाना जाता है सिम्बल्स (Symbols) का क्या महत्व होता हैं और अलग-अलग प्रकार के फिटिंग्स और फ्लैंज को ड्राइंग में कैसे देखा जाता है।
एक बढ़िया पाइप फिटर या फैब्रिकेटर बनने के लिए ड्राइंग पढ़ने का हुनर होना या Piping Isometric Drawing समझना बहुत जरूरी है। दोस्तों हमें उम्मीद है कि यह Step-by-Step Guide आपके करियर में कुछ तो मदद करेगा। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और लेख अच्छा लगा हो तो अपने साथियों को शेयर जरूर करे जय हिंद।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question 1. ➣ आइसोमेट्रिक ड्राइंग कितने डिग्री में होता है?
ज़वाब ➣ आइसोमेट्रिक ड्राइंग 30° मे होता है।
Question 2. ➣ आइसोमेट्रिक ड्राइंग 'N' का का मतलब होता है?
ज़वाब ➣ N हमेसा आइसोमेट्रिक ड्राइंग में उत्तर को दर्शाता है और इसके मुताबिक ही बाकी दिशाओं SOUTH, EAST, WEST को fit-up करते समय उपयोग मे लिया जाता है।
Question 3. ➣ BOM का क्या मतलब है होता है और यह क्यों होता है?
ज़वाब ➣ BOM का फुल फॉर्म Bill of Material होता यह आइसोमेट्रिक ड्राइंग Right hand side में अलग से बनाया होता इसके मदद से हम Spool मे लगने वाली सारी मटेरियल जैसे Elbow, Tee, Reducer, Pipes और इनके साईज का पूरा लेखा जोखा होता है।
Question 4. ➣ फिल्ड वेल्ड (FW) और शॉप वेल्ड (Shop weld) मे क्या अंतर होता है?
ज़वाब ➣ जो वेल्डिंग वर्कशॉप मे किया जाता है उसे Shop Weld कहते हैं, और जो वेल्डिंग वर्कशॉप के बाहर मतलब साइट पर किया जाता है उसे Field Weld (FW) कहते Drawing मे Field Weld को हमेसा FW से दर्शाया जाता है।
लेखक: Golu Singh
Piping Fabricator | Tech Blogger | Piping Guides हिंदी में सटीक जानकारी के साथ आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक छोटा सा प्रयास।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें