Breaking

गुरुवार, 19 मार्च 2026

Weldolets क्या है? इसके प्रकार, उपयोग और Dimensions Chart की पूरी जानकारी (2026 Guide)

Weldolets Branch Connection Master Guide with Sizing Chart in Hindi


 Weldolets क्या है? इसके प्रकार उपयोग और Dimensions Chart की पूरी जानकारी (2026 Guide)



    पाइपिंग फैब्रिकेशन में सही फिटिंग्स का चुनाव बहुत ज़रूरी है। आज के इस आर्टिकल में मैं, गोलू सिंह, आपको Weldolets के बारे में विस्तार से बताऊंगा जो आपके डेली साइट वर्क में बहुत काम आएगी।

    अगर आप एक पाइपिंग फिटर, फेब्रिकेटर हैं या फिर आप नए हैं तो ब्रांच कनेक्शन (Branch Connection) के लिए इस्तेमाल मे लिया जाने वाला वेल्डोलेट की जानकारी होना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

    दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे इसके प्रकार कितने है ​वेल्डो-लेट्स होता क्या है और इसका उपयोग और डाइमेंशन चार्ट को विस्तार पूर्वक से जानेंगे तो मित्र आपसे अनुरोध है इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।


    Weldolets कितने प्रकार के होते हैं? (Main Types of Olets)

    दोस्तो Weldolet कुछ निम्न प्रकार के होतें हैं:

    1. Weldolets (वेल्डोलेट)

    2. Threadolet (थ्रेडोलेट)

    3. Sockolet (सॉकोलेट)

    4. Latrolet (लैट्रोलेट)

    5. Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज)

    6. Sweepolet (स्वीपोलेट)


    Weldolet (वेल्डोलेट) 


    Weldolet piping fitting for 90 degree branch connection in Hindi
    चित्र: Weldolets (वेल्डोलेट)


     इंडस्ट्रियल पाइपिंग और फैब्रिकेशन में यह Weldolets फिटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण Branch Connection फिटिंग होती है। इसको हाई-प्रेशर पाइपलाइन में इसका इस्तेमाल किया जाता है।


    वेल्डोलेट (Weldolet) की मुख्य विशेषताएं:


    • बट-वेल्ड (Butt-Weld) जॉइंट:इस टाइप की फिटिंग आप सीधे मेन पाइप (Header) पर रखकर बट-वेल्डिंग के जरिए फिक्स किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जॉइंट काफी ज्यादा मजबूत और पूरी तरह से लीक-प्रूफ होता है। हाई-प्रेशर लाइनों में अक्सर इसी का इस्तेमाल किया जाता है।

    • फिट-अप का सही तरीका: दोस्तों इसे फिट करने के लिए पाइप में वेल्डोलेट के ID (Internal Diameter) के बराबर होल किया जाता है तत्पश्चात मुख्य हेडर के साथ टेकिंग किया जाता है।

    • रूट गैप (Root Gap) देना: दोस्तों आप हमेसा पाइप में वेल्डोलेट फिटिंग करते वक़्त 4mm का गैप लाजिमी दे क्योंकि Weldolets को welding करते वक़्त गैप कम होता जिससे कि welding करते वक़्त problem आयेगी 

    इसका उपयोग कब करें?

    दोस्तो इसका उपयोग जब एक 90-डिग्री का ब्रांच कनेक्शन निकालना हो तो उसके लिए perfect और जब पाइप मे प्रेसर बहुत ज्यादा हो तो उस स्थिति के लिए उपयोगी होता है 



    Threadolet (थ्रेडोलेट)


    थ्रेडोलेट पाइप फिटिंग और थ्रेडेड ब्रांच कनेक्शन की जानकारी हिंदी में
    चित्र: Threadolet (थ्रेडोलेट)


    Threadolet (थ्रेडोलेट): दोस्तो यह एक ऐसी फिटिंग है जिसका उपयोग पाइपलाइन से थ्रेडेड (चूड़ी वाला) ब्रांच कनेक्शन निकालने के लिए किया जाता है। 

    इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके उपर यानी की ब्रांच कनेक्शन वाले हिस्से में  चूडी बनी होती हैं। इसका एक हिस्सा Header Pipe के साथ Butt Weld होता है तथा ब्रांच कनेक्शन वाला हिसा मे चूडी होता जैसा कि आप चित्र मे देख रहे हैं 

    इसकी मुख्य खासियत:

    • ब्रांच कनेक्शन (Branch Connection): दोस्तो इसके ब्रांच कनेक्शन वाले हिस्से मे चूडी होता उस चूडी की मदद से आप ब्रांच वाले पाइप को वेल्ड करने की ज़रूरत नहीं होती है बस आपको पाइप मे Therding करके उसमें टाइट करनी है 

    • इसका उपयोग: दोस्तो इसका इस्तेमाल आप लो-प्रेशर लाइन  या वहां किया जाता है जहाँ प्रेसर गेज लगाने हो 

    • इसका बनावट: दोस्तो इसका बनावट अन्य Olets से अलग होता है क्योंकि इसके निचला हिस्सा Butt weld तथा दूसरा हिसा मे चूडी होता है


    Sockolet (सॉकोलेट)



    सॉकोलेट पाइप फिटिंग का उपयोग और सॉकेट वेल्ड ब्रांच कनेक्शन हिंदी में
    Sockolet (सॉकोलेट)


    Sockolet (सॉकोलेट): दोस्तों इसका Sockolet इसका इस्तेमाल जब मेंन हेडर से Socket Weld ब्रांच कनेक्शन निकालना हो तो उसके लिए यह फिटिंग बहुत ही उपयुक्त है 

    इसके मुख्य विशेषताएं:

    दोस्तो इसके मुख्य विशेषताएं कुछ निम्न होतें है:

    •  Socket Connection: इसके ऊपर वाले हिस्से में एक सॉकेट ​वेल्ड होता है। इसमें ब्रांच पाइप को अंदर फिट किया जाता है 


    • इसके बनावट: दोस्तों इसके नीचे वाले हिस्से पर Bevel होता है जिसे पाइप (Header) पर रखकर बट-वेल्ड किया जाता है और दूसरा ऊपर वाला हिस्सा सॉकेट वेल्ड के लिए होता है। जैसे कि आप चित्र मे देख रहे हैं 

    Sockolet (सॉकोलेट) का सही फिट-अप (Fit-up) कैसे करें?


    दोस्तो सॉकोलेट को फिट-उप करते वक़्त कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना होता है ताकि फिट-उप सही और सटीक हो।



    1. सफाई :  दोस्तों जब होल या कटिंग करले तब अखिर मे आपको उसके किनारों पर जमे कचरे को अच्छे से सफाई करें।


    2. रूट गैप (Root Gap): Sockolet को Fit-Up करते वक़्त हमेसा गैप 3mm से 4mm गैप दे और गहरे Socket ज्वाइंट वाले हिस्सो मे 2mm से 2.5mm गैप देना है।

     क्योंकि welding करते वक़्त गैप कम हो जाता है दोस्तों अगर रूट गैप कम होगा तो Welding मजबूत नहीं होगा। 


    Latrolet (लैट्रोलेट)


    लैट्रोलेट पाइप फिटिंग औऱ 45 डिग्री लेटरल ब्रांच कनेक्शन की जानकारी
    चित्र: Latrolet (लैट्रोलेट)

    Latrolet (लैट्रोलेट) की जानकारी: 

    दोस्तो Latrolet (लैट्रोलेट) दोस्तों लैट्रोलेट इस्तेमाल तब किया जाता जब मुख्य पाइप (Heder) से जब आपको किसी खास एंगल में जैसे 45° डिग्री का ब्रांच कनेक्शन निकालना हो दोस्तों इस लिए Lateral इस्तमाल मे लिया जाता है इसे (Lateral) ब्रांच कनेक्शन भी कहते हैं।

    इसके मुख्य विशेषताएं:

    • डिग्री कनेक्शन: दोस्तों जहां वेल्डोलेट को 90° डिग्री में फिट-उप किया जाता है, वही Latrolet (लैट्रोलेट) को आप 45° में फिट-उप कर सकते हैं।
    • इसका बनावट: दोस्तों इसकी बनावट 45° में होता है अगर आपके पाइप हेडर से ब्रांच कनेक्शन को किसी खास 45° डिग्री एंगल पर ले जाना चाहते हैं तो Latrolet (लैट्रोलेट) की मदद से आप पाइप को मोड़ सकते हैं इसको आप 90° डिग्री में नहीं बना सकते हैं।

    • मजबूती: यह हाई प्रेसर लाइनों में इस्तमाल होने वाला फिटिंग हैं 

    • कनेक्शन टाइप: यह ​बट वेल्ड होता है। 


     Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज)


    Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज) पाइप फिटिंग और Flange ब्रांच कनेक्शन की जानकारी हिन्दी में
    चित्र: Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज)


    Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज) की जानकारी: 


    दोस्तो वेल्डोफ्लैंज एक ऐसा फिटिंग हैं जो मुख्य मुख्य हेडर से एक Flange ब्रांच कनेक्शन निकाला जाता हैं।

     इसमे आपको Weldolets की तरह ब्रांच के लिए अलग से पाइप का टुकड़ा या फ्लैंज जोड़ने की आवश्यकता नहीं होता है इसमे (Already Flange Attached)
     आता है।

    Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज) की मुख्य विशेषताएं:

    Weldoflang (वेल्डोफ्लैंज) विशेषताएं कुछ निम्न प्रकार की होती है:

    • इसकी बनावट: इसके निचले वाले हिस्सो मे ​Butt Weld होती है जो मुख्य पाइप Heder से कनेक्ट करके सीधे ​बट वेल्ड किया जाता है और उपर के हिस्से में (Already Flange) लगी होती है।

    • समय और वेल्डिंग की बचत: दोस्तों इसमे ​वेल्डो-लेट्स की तरह दो जगह वेल्डिंग करने की जरूरत नहीं होती है इसमे केवल इसके बिना फ्लैंज वाले निचले हिस्से मे मेन Heder के साथ ​बट वेल्ड किया जाता है।

    • फिट-अप का तरीका: इसको भी आप मुख्य पाइप मे वेल्डोफ्लैंज की ID (Internal Diameter) माप के हिसाब से होल करके फिट-उप किया जाता है।


    Sweepolet (स्वीपोलेट)


    स्वीपोलेट पाइप फिटिंग और हाई-प्रेसर ब्रांच कनेक्शन की जानकारी
    Sweepolet (स्वीपोलेट)


    स्वीपोलेट (Sweepolet) की पूरी जानकारी:

    दोस्तों जैसा कि आप इमेज में देख रहे हैं Sweepolet का आकार अन्य ओलेट्स (जैसे Weldolet या Sockolet) की तुलना में बहुत अलग होता है। यह काफी फैला हुआ और घुमावदार होता है जिसे तकनीकी भाषा में Swept-back Design कहा जाता है। इसकी बनावट एक चकरी की तरह होती है जो इसे पाइपिंग फिटिंग्स में सबसे अलग और खास बनाती है।


    इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

    इसका सबसे ज्यादा उपयोग ऑयल एंड गैस (Oil & Gas) फील्ड केमिकल प्लान्ट किया जाता है खासकर ऐसी जगहों पर जहाँ पाइपलाइन के अंदर प्रेशर बहुत ज्यादा हो।


     Sweepolet (स्वीपोलेट) मुख्य खूबियां:


    • बेहतर प्रवाह (Smooth Flow): इसकी घुमावदार चकरी जैसे बनावट की वजह से पाइप के अंदर लिक्विड या गैस का बहाव बिना किसी रुकावट के बहुत स्मूथ तरीका से आदान प्रदान होता है 

    • कम तनाव (Low Stress): अन्य ओलेट्स के मुकाबले यह पाइप के ज्वाइंट पर पड़ने वाले तनाव (Stress) को कम कर देता है जिससे पाइप के फटने या क्रेक होने का खतरा नहीं चांस नहीं होता है 

    • उच्च विश्वसनीयता (High Reliability): यह एक बहुत ही भरोसेमंद फिटिंग है दोस्तों इसलिए इसे बहुत ही क्रिटिकल (महत्वपूर्ण) लाइनों में इस्तमाल किया जाता है जहाँ सुरक्षा सबसे फस्ट होती है।
     

    Swage Nipple क्या है? उपयोग और प्रकार (Concentric vs Eccentric)


    दोस्तों Swage Nipple एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण फिटिंग हैं दोस्तों इसका मुख्य काम दो अलग-अलग डायमीटर (Size) वाले पाइपों को आपस में जोड़ना होता है।

     यह दिखने में बिल्कुल Reducer जैसा ही होता है लेकिन इसका इस्तेमाल छोटे साइज की पाइपिंग (Small Bore Piping) में ज़्यादा उपयोग किया जाता है।


    दोस्तो स्वेज निप्पल मुख्य रूप से दो प्रकार में आते हैं जिनका उपयोग अलग-अलग स्थितियों में होता है:

    1. ➤ कंसेंट्रिक स्वेज निप्पल (Concentric Swage Nipple): इसमें दोनों तरफ के पाइपों का सेंटर एक ही लाइन में होता है। इसका उपयोग वर्टिकल (Vertical) लाइनों में सबसे ज़्यादा किया जाता है।


    असली कंसेंट्रिक स्वेज निप्पल की पहचान और उपयोग - Piping Tech Hindi
    Concentric Swage Nipple




    2. ➤ एक्सेंट्रिक स्वेज निप्पल (Eccentric Swage Nipple): इसमें दोनों पाइपों का सेंटर अलग-अलग होता है दोस्तों यह एक साइड से चपटा होता है । इसका उपयोग हॉरिजॉन्टल (Horizontal) लाइनों में किया जाता है ताकि पाइप के अंदर गैस या लिक्विड जमा न हो जैसे कि आप नीचे फोटो के माध्यम देख पा रहे हैं।

    दोस्तो इसको भी किसी फिटिंग या पाइप से जोड़ते समय इसका भी सेंटर लाइन मारने की आवश्यकता होती है।



    असली Eccentric Swage Nipple की पहचान और उपयोग - Piping Tech Hindi
    Eccentric Swage Nipple




    Weldolet Dimension Chart: वेल्डोलेट का साइज और वजन (1" से 20" तक)


    वेल्डोलेट की सटीक मार्किंग कैसे करें - Piping Tech Tips



    दोस्तों आपको पाइपिंग फिट-अप के दौरान वेल्डोलेट के सही डाइमेंशन का पता होना बहुत ज़रूरी है। अगर होल का साइज या वेल्डोलेट की ऊँचाई गलत हुई तो वेल्डिंग और फ्लो (Flow) में दिक्कत आ सकती है। दोस्तो मैंने आपको एक चार्ट दिए हैं मैंने स्टैंडर्ड वेल्डोलेट के सभी जरूरी साइज MM में दिए हैं।


    Weldolet Standard Dimensions and Weight Chart (Size: 1" to 20")


    वेल्डोलेट साइज, वजन और डाइमेंशन चार्ट MM में



    Schedule XS Weldolet Dimensions Chart (Extra Strong Fitting Guide)


    Schedule XS Weldolet Dimensions and Weight Chart in MM

    ध्यान दें दोस्तों 👉 आप कभी भी इन्ह फिटिंग को जहां भी फिट-उप कर रहे हों साइट या Fabrication Shop मे एक बार इन फिटिंग का अपने से hight होल size इत्यादि जरूर चेक करें।


    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


    Q1. Weldolet और Reducer में क्या अंतर होता है? 

    उत्तर: Weldolet (वेल्डो-लेट) का उपयोग मुख्य पाइप (Header) से नया ब्रांच निकालने के लिए होता है जबकि Reducer (रिड्यूसर) पाइप लाइन का साइज कम या ज़्यादा करने के काम आता है।

    Q2. स्वेज निप्पल (Swage Nipple) के 'Ends' का क्या अर्थ होता है?

    उत्तर: यह PBE (Plain Both Ends) और TBE (Threaded Both Ends) जैसे अलग-अलग सिरों के साथ आते हैं, जिन्हें लाइन की ज़रूरत के हिसाब से वेल्ड या टाइट किया जाता है। 

    Q3. 45-डिग्री ब्रांच के लिए कौन सी फिटिंग इस्तेमाल किया जाता है?

    उत्तर: 45°-डिग्री का ब्रांच निकालने के लिए Latrolet (लैट्रो-लेट) का उपयोग किया जाता है यह बहुत मजबूत फिटिंग मानी जाती है।

    Q4. Sockolet (सॉकोलेट) और Threadolet (थ्रेडोलेट) में क्या अंतर है?

    • Threadolet (थ्रेडो-लेट): इसके ब्रांच वाले हिस्से में चूड़ियाँ (Threads) होती हैं। इसमें वेल्डिंग की ज़रूरत नहीं होती बल्कि थ्रेडेड (Threaded) पाइप या इंस्ट्रूमेंट को सीधे घुमाकर टाइट कर दिया जाता है। 

    • Sockolet (सॉको-लेट): इसके ब्रांच वाले हिस्से में एक सॉकेट (Socket) बना होता है जिसमें पाइप को अंदर डालकर सॉकेट वेल्ड (Socket Weld) किया जाता है। 

    निष्कर्ष (Conclusion)


    उम्मीद है दोस्तों आपको Weldolet क्या है? Types Uses और Dimensions Chart की पूरी जानकारी पसंद आई होगी। पाइपिंग फिटर और फैब्रिकेटर के लिए इन फिटिंग्स की सही पहचान उनके प्रकार (Types) और डाइमेंशन चार्ट की समझ होना बहुत ज़रूरी है। चाहे वो Butt Weld (बट वेल्ड) हो या Socket Weld (सॉकेट वेल्ड) सही फिट-अप ही आपकी लाइन को मजबूत और सुरक्षित बनाता है।

    ​अगर आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अपने फिटर और फैब्रिकेटर भाइयों के साथ शेयर (Share) ज़रूर करें। दोस्तो इस लेख में अगर हमसे कोई भूल चुक होई हो तो और आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट (Comment) में पूछें और जरूर बताएं मैं उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा!

    दोस्तो मेरा एक यूट्यूब चैनल इसपर मैं Piping से संबधित (Video) शेयर करता आप मेरे चैनल को Subscribe करें जय हिंद।

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें