About Us
पाइप फिटर‐फैब्रिकेटर को समर्पित एक ब्लॉग!
मैं कौन हूं?
नमस्ते भाईयों मेरा नाम Golu Singh है मैं एक पाइप फैब्रिकेटर (Fabricator) हूँ। मैंने अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर वक्त साइट पर पाइपों के बीच वेल्डिंग की प्रकाश और ड्राइंग की उलझनों को सुलझाने में बिताया है। हम अभी भी बतौर पाइप फैब्रिकेटर के तौर काम करता हू। और मैं खुश हूं।
पाइपलाइन से संबधित क्षेत्र में 9 साल का अनुभव है दोस्तों मुझे अपने कामों के साथ ‐साथ ब्लॉग लिखने का भी शौक है और मैंने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की है. दोस्तो इस ब्लॉग के ज़रिए, हम ज्ञान और अनुभव सांझा करेंगे जो मैंने अपने Piping से संबधित कार्यो बहुत के अनुभव से हासिल की है। दोस्तों भले ही मैं यह ब्लॉग चला रहा हूँ, लेकिन हमसे भी बहुत ज़्यादा अनुभव वाले कई लेखक हैं लेकिन मैं सोच क्यों ना हिन्दी मे मैं अपने कामों के अनुभवों को आपके बीच शेयर किया जाय क्योंकि दोस्तों बहुत ही आर्टिकल मिल जाएगा लेकिन जो भाई अंग्रेज़ी नहीं आती तो उनके लिए कठिन हो जाता है इसलिए दोस्तो इस वेबसाइट पर आपको सारा आर्टिकल हिन्दी मे ही मिलेंगे।
दोस्तों ब्लॉगिंग की क्षेत्र में यह मेरा पहला कदम और मेरी एक छोटी सी कोशिश है। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि मैं दुनिया भर के अपने पाइप फिटर और फैब्रिकेटर (Pipe Fitter & Fabricator) भाइयों से जुड़ सकूँ।
दोस्तों हम चाहता हूँ कि साइट या Fabrication Shop पर काम करते हुए मैंने जो कुछ भी सीखा है और पाइपिंग का जो थोड़ा-बहुत ज्ञान मेरे
पास है उसे आप सबके साथ अपनी आसान भाषा में साझा कर सकूँ। ताकि हम सब मिलकर काम की उलझनों को सुलझाएं और एक-दूसरे की मदद से आगे बढ़ें।
आप हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं ⤵️
Pipingtechguide@gmail.com
इस ब्लॉग पर आपको क्या सीखने को मिलेगा?
- ड्राइंग के बारे में: पाइपिंग आइसोमेट्रिक ड्राइंग को आसानी से कैसे पढ़ें।
- ग्राउंड लेवल पर उपयोग होने वाला फार्मूले: एल्बो सेंटर ऑफसेट और रोलिंग निकालने के तरीके।
- आइसोमेट्रिक ड्राइंग को समझना: नॉर्थ (North) दिशा देखना और पाइप की दिशा (Up, Down, Rolling) को चुटकियों में समझना।
- पाइप फिटर फार्मूला: पाइप कटिंग, एल्बो सेंटर और ऑफसेट निकालने के वो तरीके जो मैं खुद साइट या Fabrication Shop पर इस्तेमाल करता हूँ।
- कामों में उपयोग होने वाला टिप्स: फैब्रिकेशन और फिट-अप के दौरान होने वाली गलतियों से कैसे बचें।
- इंटरव्यू की तैयारी: फिटर और फैब्रिकेटर इंटरव्यू के लिए ज़रूरी सवाल-जवाब दोस्तो अगर आप किसी बड़ी कंपनी या विदेश जाने के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ आपको असली सवाल और उनके सही जवाब मिलेंगे।
- सेफ्टी के बारे में टिप्स: काम के दौरान होने वाली छोटी-छोटी गलतियों से कैसे बचें और अपना काम सफाई से कैसे करें।
मुझसे जुड़ने के तरीके (Connect with Me)
भाइयों अगर आप मुझसे ब्लॉग के बाहर भी जुड़ना चाहते हैं और काम की बातें शेयर करना चाहते हैं तो आप इन सोशल मीडिया के ज़रिए मेरे साथ आ सकते हैं:
एक ज़रूरी बातेँ (Disclaimer)
दोस्तों इस ब्लॉग पर मैं जो भी फार्मूले या तरीके बताता हूँ वो मेरे साइट के सालों के तजुर्बे और मेहनत का नतीजा हैं। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूँ कि आपको सही जानकारी मिले। लेकिन याद रखें हर साइट का अपना नियम होता है। इसलिए कोई भी बड़ा काम या कटिंग करने से पहले अपनी कंपनी की ऑरिजिनल ड्राइंग और सेफ्टी नियमों को एक बार ज़रूर चेक कर लें। अपना और अपने साथियों का ख्याल रखें क्योंकि सुरक्षा ही सबसे पहली प्राथमिकता होती है।
आपके मन की बात (Suggestion)
दोस्तो अगर आपको साइट पर किसी खास काम में दिक्कत आ रही है या आप चाहते हैं कि मैं किसी खास टॉपिक (जैसे कोई मुश्किल लेआउट या फार्मूला) पर जानकारी दूँ, तो आप नीचे कमेंट करके या मुझे मैसेज करके बता सकते हैं। आपका यह भाई पूरी कोशिश करेगा कि उस पर एक आसान सा (Work Guide) तैयार कर दे। धन्यवाद

