LPG गैस कैसे बनती है? ज़मीन से किचन तक का पूरा सफर (Step-by-Step Guide)
नमस्कार दोस्तों!
हम लोग रोज़ सुबह चाय बनाने या खाना पकाने के लिए जिस लाल सिलेंडर (LPG) का इस्तेमाल करते हैं क्या आपने कभी सोचा है कि उसके अंदर की गैस आती कहाँ से है?
अक्सर हमारे ज़हन में ये सवाल आता है कि क्या इसे किसी फैक्ट्री में केमिकल्स से बनाया जाता होगा?
लेकिन दोस्तों सच तो कुछ और ही है आइए आज इस लेख के ज़रिए गहराई से समझते हैं कि एलपीजी गैस खदानों से निकलकर आपके किचन रसोई तक कैसे पहुँचती है।
LPG क्या है? (Liquefied Petroleum Gas)
दोस्तों पूरा प्रोसेस समझने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये LPG चीज़ क्या है?
आज से कुछ सालों पहले जहाँ खाना पकाने के लिए कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल होता था, वहीं LPG के आने से समय की बचत हुई और किचन को धुएँ से निजात भी मिल गई दोस्तों इसका पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas होता है।
गैस के अंदर क्या होता है? (सरल भाषा में जानें)
अगर बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो इस लाल सिलेंडर के अंदर मुख्य रूप से दो गैसों का मिश्रण मतलब मेल होता है:
1. प्रोपेन (Propane)
2. ब्यूटेन (Butane)
ये दोनों गैसें हाइड्रोजन और कार्बन के अणुओं के (Molecules) से मिलकर बनती हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि जैसे ही ये गैसें ऑक्सीजन के संपर्क में आने
इसमे तुरंत आग पकड़ लेती हैं और तेजी से जलने लगती हैं। यही वजह है कि ये खाना पकाने के लिए सबसे बेस्ट ईंधन मानी जाती हैं।
LPG गैस से बदबू क्यों आती है? (जानिए इसका राज)
दोस्तों क्या आपको पता है कि असली एलपीजी गैस (प्रोपेन और ब्यूटेन) की अपनी कोई गंध या महक (Smell) नहीं होती? यह बिल्कुल पानी की तरह साधारण होती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि फिर गैस लीक होने पर वह सड़ी हुई गंदी बदबू कहाँ से आती है?
इसके पीछे एक बड़ा सुरक्षा कारण है। चूँकि गैस में अपनी कोई महक नहीं होती, इसलिए अगर कभी पाइप या सिलेंडर से गैस लीक हो जाए, तो किसी को पता भी नहीं चलेगा और बड़ा हादसा हो सकता है।
इस खतरे से बचने के लिए रिफाइनरी में गैस भरते समय इसमें जानबूझकर इथाइल, मरकैप्टन (Ethyl Mercaptan) नाम का एक बदबूदार केमिकल मिलाया जाता है। इसकी गंध सड़े हुए लहसुन या अंडे जैसी होती है, जो नाक में लगते ही खतरे का संकेत दे देती है।
गैस को लिक्विड (तरल) क्यों बनाया जाता है?
दोस्तों आसान भाषा में कहें तो यह वह पेट्रोलियम गैस है जिसे भारी दबाव (Pressure) डालकर पानी की तरह तरल (Liquid) बना दिया जाता है। इससे फायदा यह होता है कि बहुत सारी गैस को एक छोटे से सिलेंडर में आसानी से जमा किया जा सकता है।
भारत के टॉप LPG रिफाइनरी हब: कहाँ बनती है आपकी गैस?
दोस्तों बहुत से लोग सोचते हैं कि भारत मे LPG बनाया जाता है या नहीं मैं बताता चलू दोस्तों अपना प्यारा भारत उन देशों में शुमार है जहां Crude Oil यानी कच्चे तेल को अच्छे से सफाई करने का दम ख़म रखता है
अगर हम पाइपिंग और रिफाइनरी की दुनिया की नज़र से देखें तो दोस्तों भारत में LPG मेन रूप से इन जगहों से तैयार होकर पाइपलाइनों के ज़रिए बाहर निकलती है आइए एक नजर डालते हैं वो कौन सी प्रमुख कंपनी है
भारत मे ऐसी सरकारी और प्राइवेट कंपनी है जो भारी मात्रा LPG का production करती है इनके कुछ प्रमुख नाम है:
- गुजरात का जामनगर (रिलायंस रिफाइनरी): दोस्तों यह दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स है। जिसकी मदद से गाढ़ा से गाड़ा Crude Oil को रिफाइन करने की क्षमता रखती है यह एक प्राइवेट कंपनी है यहाँ से भारी मात्रा में डीज़ल, पेट्रोलियम तथा प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग करके LPG बनाई जाती है यह रिफाइनरी गुजरात के जामनगर मे स्थित है।
- मुंबई और विशाखापत्तनम (HPCL/BPCL): दोस्तों यह कम्पनी समुद्र के किनारे बसी इन रिफाइनरियों में सीधे कच्चा तेल जहाजों से आता है और वहीं गैस प्रोसेसिंग शुरू हो जाती है।
दोस्तो अपना प्यारा भारत केवल गैस ही बनाता बल्कि दोस्तों हमारे यहाँ Crude Oil को साफ़ (Refine) करने की तकनीक दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। यही वजह से दोस्तों आज समय में गाँव-गाँव तक लाल सिलेंडर LPG पहुँच पा रहा है।
भारत में (Crude Oil) कच्चा तेल कहा से आता है?
Crude Oil यानी यह एक प्रकार का ब्लेक सोना है इसको क्योंकि इसको Black Gold कहने मे कोई किसी प्रकार का गुरेज भी नहीं होगा बल्कि यह Crude Oil से भारत ही नहीं ब्लकि लगभग हर देश की इकनॉमी टिकी हुई है और यह कच्चा तेल Middle East देशों में इन कच्चे तेलों का भंडार है
अगर हम अपना प्यारा भारत का बारे में बात करे कि भारत अपना इस्तेमाल का Crude Oil किन देशों से import खरीदता है तो इन देशों का नाम कुछ निम्न है:
1. Soudi arab (सऊदी अरब)
2. United Arab Emirates (दुबई)
3. Bahrain ( बहरीन)
4. Kuwait (कुवैत)
5. Russia (रूस)
6. Qatar (कतर)
दोस्तो यह देश है जो भारत अपनी जरूरतों के हिसाब से Crude Oil को इन देशों खरीदता है दोस्तों कुछ और भी देश हो सकते है।
रिफाइनरी में LPG गैस कैसे तैयार होती है? (Production Process)
![]() |
| चित्र: रिफाइनरी में LPG गैस बनने की प्रक्रिया (AI द्वारा निर्मित) |
स्टेप 1: क्रूड ऑयल हीटिंग: कैसे भट्टी की गर्मी से भाप बनता है गाढ़ा कच्चा तेल?
दोस्तों सबसे पहले उस गाढ़े कच्चे तेल यानी Crude Oil को एक बहुत बड़ी भट्टी (Furnace) में डाला जाता है। यहाँ इसे लगभग 350°C से 400°C तक गर्म किया जाता है जिससे तेल भाप (Vapour) में बदलने लगता है।
स्टेप 2: प्रभाजी आसवन (Fractional Distillation): टावर की ट्रे (Trays) पर कैसे अलग होते हैं प्रोपेन और ब्यूटेन?
भट्टी में एकदम गर्म होने के बाद यह खौलता हुआ कच्चा तेल भाप (Vapour) बनकर एक बहुत ऊँचे टावर के अंदर भेजा जाता है जिसे इंजीनियरिंग लोग की भाषा में Fractionating Column कहते हैं जैसा कि आप नीचे दी गई इमेज में देख पा रहे हैं इस टावर के अंदर बहुत सारी ट्रे (Trays) लगी होती हैं।
![]() |
| रिफाइनरी के 'डिस्ट्रिलेशन टावर' के अंदर का नज़ारा: |
तकनीकी राज: जैसे-जैसे भाप ऊपर उठती है वह ठंडी होने लगती है। अलग-अलग चीज़ें अलग-अलग तापमान पर जमती (Condense) हैं। और भाईयों सबसे हल्की गैसें (LPG) टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में जमा हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें: Piping Isometric Drawing कैसे पढ़ें? |
स्टेप 3: गैस को 'तरल' बनाना (Liquefaction)
स्टेप 4: बॉटलिंग प्लांट और सिलेंडर सप्लाई (Bottling & Distribution)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. LPG गैस का असली रंग कैसा होता है?
Q2. क्या LPG में खुद की कोई गंध (Smell) होती है?
Q3. सीएनजी (CNG) का फुल फॉर्म क्या है?
Q4. LPG गैस मे किन दो मुख्य गैसों का मिश्रण होता है?
निष्कर्ष (Conclusion)
- YouTube: लेटेस्ट वीडियो और प्रैक्टिकल जानकारी के लिए हमारे चैनल Piping Tech Guides को सब्सक्राइब करें।
- Facebook Page: नई अपडेट्स और चर्चा के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।
- LinkedIn: प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर अपडेट्स के लिए हमें LinkedIn पर फॉलो करें।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें