How to use Vernier Caliper in Hindi - वर्नियर कैलीपर चलाना सीखें

How to use Vernier Caliper in Hindi - वर्नियर कैलीपर चलाना सीखें


Vernier Caliper se reading lene ka sahi tarika by PipingTechGuides.
वर्नियर कैलीपर से सटीक माप लेने का प्रैक्टिकल तरीका—सटीकता और बारीकी के साथ।


नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम मैकेनिकल और पाइपिंग फील्ड के सबसे महत्वपूर्ण औजार Vernier Caliper के बारे में विस्तारपूर्वक से जानेंगे अगर आप एक पाइप फिटर, फैब्रिकेटर हैं या ITI के छात्र हैं तो आपको वर्नियर कैलीपर से सटीक रीडिंग लेना और इस टूल के बारे मे जानकारी होना चाहिए तो तो दोस्तों हम आपके दोस्त Golu Singh और हमारे वेबसाइट Piping Tech Guides  मे आपका बहुत-बहुत स्वागत है चलिए सुरु करते हैं।


वर्नियर कैलीपर क्या है? (What is Vernier Caliper)

दोस्तों सरल शब्दों में मैं कहूँ तो वर्नियर कैलीपर एक एकदम  सटीक परफेक्ट नापने वाला औज़ार (Accuracy Tool) है 

अक्सर जब हम Measuring Tape या स्टील स्केल का इस्तेमाल करते हैं तो उससे हम केवल 1mm या 0.5mm तक की ही माप ले पाते हैं 


Vernier Caliper kya hai in Hindi - Introduction image with pipingtechguides.com
वर्नियर कैलीपर क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आइए विस्तार से जानते हैं।


इसे आप एक आसान उदाहरण (Example) से समझ सकते हैं:

मान लीजिए दोस्तों हमारे पास 1 मिलीमीटर (1 mm) की एक बहुत ही छोटी दूरी है और ज़रा सोचिए कि अगर हम इस छोटे से 1 mm को भी 50 के बराबर टुकड़े कर दें तो उसका एक छोटा सा टुकड़ा ही सिर्फ 0.02 mm के बराबर होगा

​ज़रा सोचिए दोस्तो हमारी आँखों के लिए इतने बारीक टुकड़े को देख पाना या अंदाज़ा लगाना लगभग नामुमकिन है

लेकिन दोस्तों यहीं पर काम आता है वर्नियर कैलीपर यह एक ऐसा औज़ार (Tool) है जिसकी मदद से आप बाल जितनी बारीक चीज़ को भी बड़ी आसानी से नाप सकते हैं

और उसका सटीक साइज़ पता लगा सकते हैं। किसी भी चीज़ को उसकी गहराई और बारीकी तक नाप लेना ही इस टूल की असली ताकत और सबसे बड़ी खूबी है।

पाइपिंग में वर्नियर कैलीपर कहाँ काम आता है?

1. पाइप की मोटाई (Wall Thickness) चेक करना: जब दोस्तों पाइप पुराना हो जाता है या हमें चेक करना होता है कि पाइप का Schedule (जैसे Schedule 40 या 80) सही है या नहीं

तब वर्नियर से उसकी सटीक मोटाई को नापी जाती है। टेप से 0.5mm का फर्क पता नहीं चलता पर वर्नियर सब बता देता है बिलकुल Accuracy से।

2. बेवल (Bevel) चेक करना: वेल्डिंग होने से पहले पाइप के किनारों पर जो 37.5 डिग्री का बेवल बनाया जाता है उसकी Root Face (जो बारीक किनारा होता है) उसको नापने के लिए वर्नियर चाहिए होता है।

3. छोटे फिटिंग्स का साइज: दोस्तों जो सॉकेट वेल्ड (Socket Weld) फिटिंग्स होती है उस फिटिंग के अंदर का गहरा हिस्सा या छोटे वाल्व के अंदरूनी व्यास (ID) को चेक करने के लिए उस समय Measuring टेप विफल हो जाता है और वहां वर्नियर ही काम आता है।

5. क्वालिटी कंट्रोल (QC): जब कोई सामान जैसे कि फिटिंग पाइप इत्यादि बाहर से आता है तो QC वाले साहब वर्नियर से ही उसका सटीक साइज चेक करके उसे पास करते हैं।

​💡 पाइपिंग फिटर भाइयों लिए एक "प्रो" टिप

माना कि दोस्तो पाइपिंग के बड़े कामों में हम Measuring Tape का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन जहाँ बात हो मशीन के बारीक हिस्सों की जैसे पाइप की मोटाई (Thickness) या सटीक वेल्डिंग जॉइंट की वहाँ वर्नियर कैलीपर ही हमारा सबसे भरोसेमंद Tools होता है।

 

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)


दोस्तों वैसे तो मार्केट में कई तरह के वर्नियर मिलते हैं लेकिन हमें काम के आधार पर ये 3 तीन सबसे खास होतें हैं:

#1. मैन्युअल वर्नियर (Manual Vernier)

दोस्तो यह वही manual Vernier Calliper है जो हम सब सबसे ज्यादा देखते हैं और इस्तमाल करते हैं इसमें आपको खुद फिजिकल तरीकों से अपनी आँखों से बारीक लाइनों को मिलाना पड़ता है इसे चलाने के लिए थोड़ा तजुर्बा और Knowledge चाहिए

लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें न बैटरी खत्म होने का झंझट नहीं चार्जिंग का मसला है न ही जल्दी खराब होने डर यह सदाबहार Tools है।

Manual Vernier Caliper in Hindi
मैनुअल वर्नियर


#​2. डिजिटल वर्नियर (Digital Vernier)

यह दोस्तों आज के Modren ज़माने का टूल है इसमें एक छोटी सी स्क्रीन (Display) लगी होती है जिस पर सीधा नंबर (जैसे 25.02 mm) जैसे अन्य digits कोड में लिख कर आ जाता है

इसे पढ़ना बहुत आसान है कोई भी नया लड़का इससे तुरंत नाप ले सकता है इसमें बैटरी (Battery) लगी होती हैं और इसको समय - समय चार्ज करना होता है।


Digital Vernier Caliper LCD screen
डिजिटल वर्नियर (स्क्रीन पर नंबर दिखाने वाला टूल)

#3. डायल वर्नियर (Dial Vernier)

इसमें स्क्रीन की जगह एक घड़ी (Dial) लगी होती है जैसे-जैसे आप जबड़े खोलते हैं ठीक उसी प्रकार से घड़ी की सुई घूमती है जो लोग बारीक लाइनों को नहीं पढ़ पाते उनके लिए यह डायल वाला वर्नियर बहुत जबरदस्त और उपयोगी होता है।

Dial Vernier Caliper description Hindi
डायल वर्नियर (सुई और डायल वाला सटीक टूल)

💡 पाइपिंग फिटर भाइयों लिए एक "प्रो" टिप

अगर आप साइट पर नए हैं यानी Fresh है तो डिजिटल वर्नियर बेस्ट है। लेकिन अगर आप पुराने उस्ताद बनना चाहते हैं तो मैन्युअल वर्नियर चलाना ज़रूर सीखें क्योंकि असली फिटर की पहचान वही है

 

दोस्तो यह भी जानकारी प्राप्त करें:-

दोस्तो अगर आपको वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं है तो हमारे youtube चैनल Piping Tech Guides को:- Subscribe करें 

पाइप का OD, CF और ID नापने का सही तरीका और फॉर्मूला (2026 Practical Guide):- यह भी पढ़े 

Piping Isometric Drawing कैसे पढ़ें? | Step-by-Step Guide for Fitters & Fabricators:- यह भी पढ़े 

All Piping Fitter Formulas In Hindi 2026 | पाइपिंग फिटर के सभी जरूरी फ़ार्मूला यह भी जानकारी:- प्राप्त करें 

Pipe Fitter Practical Test: क्लाइंट के सामने फिट-अप कैसे करें?:- यह भी पढ़े 


वर्नियर कैलीपर के मुख्य भाग (Parts of Vernier Caliper in Hindi)


Parts of Vernier Caliper in Hindi with diagram by Tech Guides
वर्नियर कैलीपर के मुख्य भाग (Parts of Vernier Caliper) - Piping Tech Guides


दोस्तों वर्नियर कैलीपर को सही तरीके से चलाने के लिए इसके हर एक पुर्जे (Part) को पहचानना बहुत ज़रूरी है। 

जैसा कि ऊपर दी गई हमारी Piping Tech Guides की इमेज में दिखाया गया है इसके मुख्य भाग निम्नलिखित हैं:

1. External Jaws (बाहरी जबड़े)

​ये वर्नियर के नीचे की तरफ लगे बड़े जबड़े होते हैं।
  • उपयोग: इनका इस्तेमाल किसी पाइप या जॉब का बाहरी व्यास (Outside Diameter - OD) या मोटाई नापने के लिए किया जाता है।

2. Internal Jaws (अंदरूनी जबड़े)

​ये वर्नियर के ऊपर की तरफ लगे छोटे जबड़े होते हैं।

  • उपयोग: इनका इस्तेमाल किसी होल सॉकेट या पाइप के अंदर का गैप (Inside Diameter - ID) नापने के लिए किया जाता है।

3. Main Scale (मेन स्केल)

यह वर्नियर का मुख्य स्केल (लंबा वाला) हिस्सा होता है जो फिक्स रहता है।

  • उपयोग: इस पर मिलीमीटर यानी (mm) और इंच के निशान बने होते हैं जिससे हम आप माप की मुख्य रीडिंग लेते हैं।

4. Vernier Scale (वर्नियर स्केल)

यह मेन स्केल के ऊपर खिसकने वाला छोटा स्केल होता है।

  • उपयोग: यह स्केल हमें 1mm से भी कम की सटीक रीडिंग लेने में मदद करता है। इसके बिना वर्नियर की सटीकता अधूरी है।

​5. Lock Screw (लॉक स्क्रू)

​यह स्केल के ऊपर लगा एक छोटा सा पेंच (Screw) होता है।

  • उपयोग: माप लेने के बाद जबड़ों को एक जगह फिक्स करने के लिए इसे टाइट किया जाता है इससे माप बदलती नहीं है और हम आसानी से रीडिंग नोट कर सकते हैं।

💡 ध्यान दें: हालांकि हमारी इमेज में नहीं दिख रहा है, लेकिन वर्नियर के सबसे पीछे एक पतली Depth Bar (गहराई नापने वाली पत्ती) भी होती है जिसका इस्तेमाल होल की गहराईयों को नापने में होता है।

 

वर्नियर का लीस्ट काउंट (Least Count) क्या है और इसे कैसे निकालें?

सरल भाषा दोस्तों में कहें तो लीस्ट काउंट का मतलब है वह सबसे छोटी-छोटी माप जो हम उस वर्नियर कि सहायता से बिल्कुल सही-सही नाप सकते हैं इसे आप वर्नियर की Measuring का "ताकत" भी कह सकते हैं।

लीस्ट काउंट कितना होता है?

ज्यादातर जो मैनुअल वर्नियर हम साइट पर इस्तेमाल करते हैं उसका लीस्ट काउंट 0.02 mm होता है इसका मतलब है कि यह टूल 1mm के 50 वें हिस्से तक की सटीक माप ले सकता है दोस्तों आप ध्यान से पढ़े और इसके बारे में विस्तार से नीचे जानेंगे बस ध्यान बनाए रखे 

वर्नियर में लीस्ट काउंट (Least Count) कहाँ होता है?

अगर आप नए है तो आपको यह भी जान लेनी चाहिए कि वर्नियर में लीस्ट काउंट (Least Count) कहाँ होता होता है? बिना इसे जाने आप कभी भी सही माप (Reading) नहीं ले पाएंगे जैसा कि मैंने अपनी बनाई हुई इमेज मे दिखाए है वर्नियर मे Least Count यही होता है आइये इसको और बिस्तार से जानते हैं 


Vernier Caliper me least count 0.02 mm ki pehchan kaise kare by PipingTechGuides.
वर्नियर स्केल की 50 लाइनों और लिखे हुए नंबर से लीस्ट काउंट की पहचान

  • सीधे नंबर को देखें (The Direct Number) ➩ भाई लोग ज्यादातर वर्नियर कैलीपर में, जहां वर्नियर स्केल (नीचे वाला खिसकने वाला हिस्सा) खत्म होता वहीँ पर होता है मेरी फोटो में आप देख सकते हैं

  • लाइनों को गिनकर पहचानें (Line Counting Method) ➩ अगर नंबर साफ़ नहीं दिख रहा तो बस नीचे वाले स्केल की लाइनों को गिनें अगर 0 से 10 के बीच कुल 50 लाइनें हैं तो वह 0.02 mm का वर्नियर है। (पाइपिंग के काम में सबसे ज्यादा यही इस्तेमाल होता है 

इसे निकालने का सबसे आसान तरीका (Formula)


अगर आप इंटरव्यू में हैं या साइट पर किसी को समझाना चाहते हैं, तो बस ये दो बातें याद रखें:

1. ➩ ऊपर वाले मेन स्केल की सबसे छोटी एक लाइन  1 mm की होती हैं 

2. ➩ नीचे वाला स्केल (Vernier Scale): इस पर कुल कितनी लाइनें हैं? ज्यादातर में 50 लाइनें होती हैं।

बस अब भाग (Divide) दे दीजिये:

लीस्ट काउंट = 1 mm ÷ 50 लाइनें = 0.02 mm

अगर कोई आपसे गहराई से पूछे तो यह हिसाब दें:

  • ऊपर के 49 mm को नीचे की 50 लाइनों में बांटा गया है।
  • ​तो नीचे की एक लाइन की वैल्यू हुई 0.98 mm
  • अंतर निकालें: 1 mm - 0.98 mm = 0.02 mm

एक और जरूरी बात:

लीस्ट काउंट निकालने के लिए सबसे पहले ऊपर वाले Main Scale की सबसे छोटी लाइन को देखें। अगर वह 1 mm की है तो बस नीचे की लाइनें गिनकर आप आसानी से हिसाब लगा सकते हैं:

  • अगर नीचे 50 लाइनें हैं ➩ 1 mm ÷ 50 = 0.02 mm 
  • अगर नीचे 20 लाइनें हैं ➩1 mm ÷ 20 = 0.05 mm 
  • अगर नीचे 10 लाइनें हैं ➩1 mm ÷ 10 = 0.1 mm

वर्नियर कैलीपर से रीडिंग कैसे लें? (Live Example के साथ समझें)


Vernier Caliper scale reading example in Hindi showing Main Scale and Vernier Scale calculation for 1.16 cm.
इस चित्र में आप देख सकते हैं कि कैसे मेन स्केल की रीडिंग (1.1 cm) और वर्नियर स्केल की मैचिंग लाइन (6) को मिलाकर कुल माप 1.16 cm निकाला गया है।



दोस्तों जैसा कि आप मेरी बनाई हुई ऊपर मे इस इमेज में देख सकते हैं वर्नियर कैलीपर में मुख्य रूप से दो स्केल होते हैं। एक Main Scale जो अपनी जगह फिक्स रहता है

और दूसरा Scale जो आगे-पीछे मूव करता है दोस्तों जिस भी पाइप या किसी अन्य इक्विपमेंट को नापना हो उसे इन दोनों जबड़ों के बीच फंसाया जाता है।

​तो भाईयों चलिए अब इस इमेज की मदद से से स्टेप-बाय-स्टेप रीडिंग निकालना सीखते हैं और समझते हैं:

स्टेप 1: मेन स्केल (Main Scale) की रीडिंग देखें


​दोस्तों सबसे पहले आप यह देखें कि नीचे वाले वर्नियर स्केल का '0' ऊपर वाले मेन स्केल की किस लाइन को पार कर चुका है।

  • दोस्तों आप ​इमेज में गौर से देखेंगे तो वर्नियर स्केल का '0' है और मेन स्केल मे 1.1 और 1.2  के बीचो बीच आ रही हैं मतलब कि पहली छोटी लाइन (1.1 cm) से ज्यादा और (1.2) से कम हैं 
​तो दोस्तों हमारी पहली मुख्य रीडिंग हुई = 1.1 cm

स्टेप 2: वर्नियर स्केल की मैचिंग लाइन ढूंढें:

​अब नीचे वाले वर्नियर स्केल की लाइनों को देखें। वह कौन सी लाइन है जो ऊपर की मेन स्केल की किसी भी लाइन के साथ एकदम सीधी रेखा (Match) कर रही है?

​इमेज में आप पीले तीर (Arrow) को देखिए—यहाँ 6वीं लाइन एकदम सटीक मिल रही है।

स्टेप 3: लीस्ट काउंट (Least Count) का हिसाब:

​चूँकि दोस्तों इस वर्नियर का लीस्ट काउंट 0.01 cm है इसलिए हम मैच हुई लाइन को इसी से गुणा करेंगे:

6 × 0.01 = 0.06 cm

स्टेप 4: फाइनल माप (Final Answer)

​अब आप बस स्टेप 1 और स्टेप 3 की दोनों वैल्यू को आपस में जोड़ दीजिये:

​1.1 cm + 0.06 cm = 1.16 cm

फाइनल रिजल्ट: अब हमारा इक्विपमेंट का सही साइज़ 1.16 cm है।

बड़े ही काम की बात (Unit Conversion):

दोस्तों ड्राइंग और साइट पर अक्सर माप mm यानी की (Millimeter) में मांगी जाती है और किया भी जाता है अगर  आपकी रीडिंग 1.16 cm  आई है और आपको उसे mm में बताना है तो बस उसे 10 से गुणा कर दें।

1.16 × 10  = 11.6mm होगा 

वर्नियर इस्तेमाल करते समय हमेसा कुछ इन बातों का खास ख्याल रखें 


दोस्तों वर्नियर एक बहुत ही नाज़ुक और कीमती टूल होता है इसे उपयोग करते समय ये कुछ निम्न बातों का हमेशा ख्याल रखें नहीं तो दोस्तों आपकी एक छोटी सी mistake पूरे जॉब को खराब कर सकती है क्या है वो निम्न बातें चलिए जानते हैं 

1. ➩ ज़ीरो एरर को ध्यान दे: दोस्तों सबसे पहले आप वर्नियर को पूरी तरह Vernier Caliper का जबड़े का मुहँ बंद करके देखें कि क्या दोनों 0 (जीरो) आमने-सामने सीधी रेखा मे हैं या नहीं? 

अगर जीरो मैच नहीं कर रहे तो समझो वर्नियर में मे कुछ खामियां है या वो खराब है आप हमारे द्वारा ऊपर दिए एक Image मे देख सकते हैं 

2. ➩ कैलिब्रेशन का होना: हमेशा Vernier Caliper पर लगे एक कैलिब्रेशन स्टिकर को चेक करना ना भूले क्योंकि उसके जरिए आप सही dete को पहचान सकते हैं कि कहीं आपका Vernier का कैलिब्रेशन dete expire तो नहीं है 

3. ➩ देखने का सही तरीका: Vernier Caliper मे रीडिंग देखते समय अपनी आँख को स्केल के बिल्कुल सामने होना चाहिए मतलब (90 डिग्री) पर रखें साइड से देखने पर लाइनें गलत मिल सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1. ➩ वर्नियर कैलीपर का सिद्धांत क्या है?

उत्तर: ➩ वर्नियर कैलीपर का सिद्धांत मेन स्केल और वर्नियर कैलीपर हैं।

प्रश्न 2. ➩ वर्नियर कैलीपर किस मटेरियल का बना होता है?

उत्तर: ➩ वर्नियर कैलीपर निकिल क्रोमियम स्टील मेटल से बना होता है।

प्रश्न 3. ➩ वर्नियर कैलीपर का सबसे कम लीस्ट काउंट कितना होता है?

उत्तर: ➩ सामान्य मैकेनिकल वर्नियर का सबसे कम लीस्ट काउंट 0.02 mm होता है। डिजिटल वर्नियर इससे भी ज्यादा सटीक 0.01 mm हो सकते हैं।

प्रश्न 4. ➩ क्या लीस्ट काउंट हर वर्नियर पर लिखा होता है?

उत्तर: ➩ हाँ दोस्तों ज्यादातर वर्नियर के स्लाइडिंग स्केल के दाहिने कोने पर 0.02 mm या 0.05 mm लिखा होता है।

प्रश्न 5. ➩ वर्नियर स्केल पर 50 लाइनों का क्या मतलब होता है?

उत्तर: ➩ इसका मतलब है कि यह वर्नियर 1 mm को 50 बराबर हिस्सों में बाँट सकता है इसीलिए इसकी सटीकता इतनी ज्यादा होती है।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस आर्टिकल में हमने वर्नियर कैलीपर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी लीस्ट काउंट (Least Count) को पहचानना सीखा जैसा कि मैंने आपको इमेजेस के जरिए समझाया 0.02 mm के वर्नियर को पहचानना बहुत आसान है—बस इसके नीचे वाले स्केल की 50 लाइनों और वहां लिखे हुए नंबर पर ध्यान देना है।

​एक प्रोफेशनल फैब्रिकेटर या इंजीनियर के लिए सटीक माप (Precision Measurement) लेना ही सबसे बड़ी कामयाबी है। अगर आप लीस्ट काउंट पहचानने में गलती नहीं करेंगे, तो आपकी रीडिंग हमेशा सही आएगी और साइट पर आपके काम की तारीफ होगी।

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि PipingTechGuides की यह प्रैक्टिकल जानकारी आपके काम आएगी और अब आपको वर्नियर चलाने (How to use Vernier Caliper in Hindi) में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आपके लिए एक छोटा सा सवाल:

दोस्तो अगर आर्टिकल में कोई त्रुटि हो क्षमा करें और हाँ आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट में जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने साथी फैब्रिकेटरों के साथ शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu