परिचय (Introduction) 📝
नमस्कार भाईयों, स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट Piping Tech Guides में।
आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Pipe Fitting Basics जानकारी के बारे में बहुत से भाइयों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि पाइप फिटिंग शुरू कैसे करें? या एक अच्छा फिटर बनने के लिए क्या-क्या पता होना चाहिए?
देखो भाई किताबी बातें अपनी जगह हैं लेकिन जो अनुभव फील्ड में काम करके मिलता है उसकी बात ही कुछ और है।
तो दोस्तों आज मैं इन्हीं टॉपिक्स पर चर्चा करूँगा और आपको अपने अनुभव से बताऊंगा कि पाइप फिटिंग की शुरुआत कैसे की जाती है चलिए शुरू करते हैं।
{tocify} $title={Table of Content
पाइप फिटिंग क्या है? (What is Pipe Fitting?)
आसान शब्दों में कहा जाए तो एक सीधी जा रही पाइप की Direction (दिशा) को किसी फिटिंग के जरिए बदलना या दो या दो से ज्यादा पाइपों को आपस में फिटिंग द्वारा जोड़कर एक Spool तैयार करना ही पाइप फिटिंग कहलाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सिस्टम तैयार करना है जिसके जरिए गैस, तेल या पानी को सुरक्षित तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाया जा सके।
🔧पाइप की दिशा (Direction) बदलनी हो
मान लीजिए एक पाइप North से South की तरफ जा रहा है। अब हमें उसे East की तरफ मोड़ना है तब हम Elbow की मदद से उसे मोड़ सकते हैं और दिशा चेंज हो जाएगी तो जो पाइप में Elbow लगा है वही फिटिंग (Fitting) है।
⚙️ पाइप का साइज (Size) घटाना या बढ़ाना हो
मान लीजिए आगे 6" इंच की लाइन जा रही है और उसे 4" इंच करना है तो उस स्थिति में हम 6×4 का Reducer लगाएंगे जिससे पाइप का साइज कम हो जाएगा यह Reducer ही पाइप फिटिंग (Fitting) है।
🛑 पाइप के फ्लो (Flow) को रोकना या बंद करना हो?
अगर पाइप के लास्ट सिरे को बंद करना है तो हम End Cap (Dummy) का इस्तेमाल करेंगे यह डम्मी पाइप फिटिंग ही है जो फ्लो को रोकने का काम करती है।
मुख्य पाइप फिटिंग्स और उनके उपयोग (Common Pipe Fittings & Their Uses)
साइट पर काम करते वक्त कुछ खास फिटिंग्स ही सबसे ज्यादा काम आती हैं मैंने अपने कुछ सालों के अनुभव में जिन फिटिंग्स को रोज इस्तेमाल होते देखा है या उन फिटिंग को पाइप के साथ फिट-उप किया है उनकी जानकारी हमने नीचे विस्तार पूर्वक बताएं है।
#1. एल्बो (Elbow) क्या है?
पाइप फिटिंग में Elbow का इस्तेमाल सीधे जा रहे पाइप की दिशा को मोड़ने के लिए किया जाता है।
एल्बो (Elbow) के प्रकार:-
- 90° एल्बो (Elbow)
- 45° एल्बो (Elbow)
- 180° एल्बो (Elbow)
रेडियस के अनुसार एल्बो के प्रकार:-
- Long Radius (1.5D)
- Short Radius (1D)
1. 90° Elbow (90 डिग्री एल्बो)
जब कोई पाइप सीधा जा रहा हो और हमें उसे दूसरे Direction दिशा मे 90° डिग्री पर घुमाना हो या आसान शब्दों मे कहा जाय तो
मांन लीजिये एक पाइप North जा रही है और उसको एकदम Right Angle मे यानी गुनिया की तरह उसको 90° डिग्री मोड़कर East की दिशा मे ले जाने हो तब हम इसी इसी डिग्री एल्बो का उपयोग करेंगे
साइट हो या Fabrication Shop इस फिटिंग का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है औऱ यही फिटिंग पाइप मे फिट—उप किया जाता है क्योंकि पाइपिंग में सबसे ज्यादा मोड़ देने पड़ते हैं।
2. 45° Elbow (45 डिग्री एल्बो)
जब कभी पाइप लाइन को पूरा 90° डिग्री एंगल पर न मोड़कर सिर्फ आधा मोड़ने हो तब दोस्तों 45° Elbow का उपयोग करते हैं
साइट पर काम करते समय इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा 'Offset' (ऑफसेट) बनाने के लिए किया जाता है इसकी बनावट 45° डिग्री के कोण (Angle) पर होती है।
इसका उपयोग:-
- पाइप को 45° डिग्री मे रोलिंग करने अथवा Offset बनाने हेतु उपयोग में लिया जाता है।
📏Elbow Center (LR – Long Radius Formula)
दोस्तों इस फार्मूला को याद करले क्योंकि इस फार्मूला की मदद से आप साईट या Fabrication Shop मे काम इस फार्मूला के जरिए आसानी से Elbow सेंटर को निकाल सकते हैं
- ✅90° Degree Elbow Center = 38.1 × NPS
- ✅45° Degree Elbow Center = 15.78 × NPS
- ✅60° Degree Elbow Center = 22 × NPS
- ✅30° Degree Elbow Center = 10.2 × NPS
ध्यान दें दोस्तो👉 यहाँ हमने जो NPS लिखा है उसका मतलब है पाइप का साइज (Nominal Pipe Size) ये इंच में है।
#2. पाइप टी (Pipe Tee) क्या है?
जब किसी मेन (Header) लाइन में से एक 90° डिग्री का कोई नई ब्रांच कनेक्शन निकालनी हो उस समय हम Tee का उपयोग करते हैं
एक उदाहरण से समझे:-
अगर मुख्य हेडर पाइप (2" इंच) का है और आपको उसमें से (2" इंच) का हि 90° डिग्री की नई ब्रांच निकालनी है तो आप Equal Tee का उपयोग करेंगे।
Tee (टी) के प्रकार:-
- Equal Tee (इक्वल टी)
- Unequal Tee (अनइक्वल टी)
1. Equal Tee (इक्वल टी)
जब किसी मुख्य पाइप हैंडर में से Same Size (बराबर साइज) के ब्रांच कनेक्शन निकालनी हो
वहां इक्वल टी का उपयोग किया जाता है और इसे आसान शब्दों में कहें तो इस Tee का 'हेडर' और 'Branch' दोनों का डायमीटर दोनों बराबर होता है
इसका उपयोग:-
- इसका इस्तेमाल हेडर से ब्रांच कनेक्शन निकालने के लिए किया जाता है।
इसकी पहचान:-
- इसकी तीनों ओपनिंग सेम साईज का होता है मतलब (हेडर और एक ब्रांच) एक ही साइज की होते हैं आप नीचे दिए चित्र को देखें।
2. Unequal Tee (अनइक्वल टी)
जब किसी मुख्य पाइप हेडर में से छोटे साइज यानी (Different Size) का नई ब्रांच कनेक्शन निकालना हो तो वहां अनइक्वल टी का उपयोग किया जाता है इसे आसान शब्दों में कहें तो इस Tee का 'हेडर' और 'Branch' दोनों का डायमीटर भिन्न-भिन्न होता है
एक उदाहरण से समझे:-
अगर मुख्य हेडर पाइप 2" दो इंच का है और आपको उसमें से 1" एक इंच की नई ब्रांच निकालनी है तो आप अनइक्वल टी (Unequal Tee) का उपयोग करते हैं।
इसकी पहचान ऐसे करें:-
इसकी तीनों ओपनिंग में से दो का साइज एक बराबर होता है और एक (ब्रांच) का साइज छोटा होता है यानी इसका हेडर बड़ा और ब्रांच छोटी होती है जैसे ऊपर चित्र मे देख रहे हैं।
#3. रेड्यूसर (Reducer) क्या है?
रेड्यूसर का इस्तेमाल Different साइज पाइप को Joints करने के लिए किया जाता है या यू कहे बड़े पाइप को छोटे पाइप से जोड़ने के लिए Reducer का इस्तेमाल होता है।
एक उदाहरण (Example) से समझे:-
अगर चार 4" चार इंच की लाइन है अब आगे लेजा कर उसको दो 2" दो इंच करना है अर्थात हम 4"×2" का रेड्यूसर कि मदद से 4" इंच लाइन को 2" दो इंच मे लाइन को कर सकते हैं।
रेड्यूसर (Reducer) के प्रकार
- Concentric Reducer (कॉन्सेंट्रिक रेड्यूसर)
- Eccentric Reducer (एसेन्ट्रिक रेड्यूसर)
1. Concentric Reducer (कॉन्सेंट्रिक रेड्यूसर)
Concentric Reducer (कॉन्सेंट्रिक रेड्यूसर) चारों ओर से बराबर होता है और अंदर की तरफ झुका होता है जैसा कि आप चित्र में देख रहे हैं।
इसका उपयोग:-
पाइप का साईज को घटाने तथा बढ़ाने की इस्तमाल मे लिया जाता है लेकिन जिन दो पाइपों के बीच में लगया जाता है उन दोनों पाइपों का सेंटर एक्दम बराबर होता है।
2. Eccentric Reducer (एसेन्ट्रिक रेड्यूसर)
Eccentric Reducer (एसेन्ट्रिक रेड्यूसर) तीनों ओर से झुका रहता है और और एक तरफ से फ्लाट यानी सीधा रहता है जैसा कि आप चित्र में देख रहे हैं।
इसका उपयोग👇
इसका भी इस्तेमाल पाइप के साइज को घटाने तथा बढाने के लिए उपयोग मे लिया जाता है लेकिन इसको जिन दो पाइप के बीच लगाया जाता है उन दोनों पाइपों का सेंटर लाइन बराबर नहीं होता है
ब्लकि थोड़ा ऊपर नीचे होता है इसको पाइप में जोड़ते वक़्त एसेन्ट्रिक रेड्यूसर के फ्लैट (Flat) साइड में सेंटर लाइन मार्किंग (Marking) करना होता है तत्पश्चात इस एसेन्ट्रिक रेड्यूसर को पाइप मे जोड़ते हैं।
#4. फ्लैंच (Flange) क्या है?
दो पाइपों को आपस में जोड़ने के लिए फ्लैंच (Flange) का उपयोग करते हैं यह गोल आकार मे होता है तथा मोटी प्लेट की ठोस चादरों से बनीं होती हैं
फ्लैंच का इस्तेमाल मशीनरी या पाइप को जोड़ने के लिए Nut Bolt की सहायता से जोड़ा जाता है जिससे कि भविष्य में मेंटेनेंस के कामों के लिए आसानी से खोला जा सके।
फ्लैंच (Flange) के प्रकार:-
- स्लीप आन फ्लांज (Slip-On Flange)
- साकेट वेल्ड फ्लांज Socket Weld Flange (SW)
- थ्रेडेड फ्लांज (Threaded Flange)
- वेल्डनेक फ्लांज Weld Neck Flange (WNRF)
- लैपजॉडंट फ्लांज Lap Joint Flange (LJF)
- ओरिफेस फ्लांज (Orifice Flange)
- ब्लाइंड फ्लांज (Blind Flange)
- रेड्यसिंग फ्लांज (Reducing Flange)
रेटिंग (Flange Rating) के अनुसार फ्लैंच के प्रकार:-
- 150#, 300#, 600#, 1500#, 2500#
दोस्तों फ्लैंच हमेशा प्रेशर रेटिंग के हिसाब आते हैं जैसे एक बार आप काम शुरू करने से पहले एक बार ड्राइंग में Flange की रेटिंग जरूर चेक करें।
फ्लैंच (Flange) का उपयोग:-
ऑइल एंड गैस फिल्ड केमिकल प्लान्ट पावर प्लांट आदि।
यह भी पढ़ें:- फ्लैंच के बारे में पूरी और ज्यादा जानकारी के लिए👉 यहाँ क्लिक करें
#5. वेल्डोलेट (Weldolets) क्या हैं?
वेल्डोलेट फिटिंग का इस्तेमाल हाई-प्रेशर पाइपिंग लाइनों में सबसे मजबूत और लीक-प्रूफ ब्रांच कनेक्शन निकालने के लिए इस्तेमाल होता है इसे सीधा मुख्य पाइप लाइन हेडर के ऊपर बट-वेल्ड किया जाता है।
इसका उपयोग:-
वेल्डोलेट (Weldolets) का उपयोग:- ऑइल एंड गैस फिल्ड केमिकल प्लान्ट पावर प्लांट इत्यादि जहा हाई प्रेसर हो वहीं उपयोग किया जाता है।
ब्रांच निकालना:- इसकी मदद से आप किसी भी साईज का ब्रांच कनेक्शन निकालने के लिए पाइप को बिना काटे मेन हेडर मे एक होल करके Fit-up कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Olets और वेल्डोलेट के बारे में और अधिक जानकारी के लिए👉 यहाँ क्लिक करें
#6. थ्रेड निप्पल (Threaded Nipple) क्या है?
पाइप का छोटा सा टुकड़ा होता जिसके दोनों सिरों पर थ्रेड किया रहता है दोस्तों यह भी फिटिंग की कैटेगरी मे ही आता है।
इसकी पहचान:-
- पाइप के दोनों सिरों पर थ्रेड्स किया रहता है।
इसका उपयोग:-
- Threaded Nipple का उपयोग Low Pressure प्रेसर गेज जैसों चीजों में उपयोग किया जाता है।
#7. End Cap (Dummy) क्या है?
यह देखने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे या कटोरा या फिर Cap यानी टोपी हो इसीलिये दोस्तों इसे End Cap कहते हैं इसका उपयोग पाइप के लास्ट सिरे को बंद करने के लिए किया जाता है
इसके प्रकार:-
- बट–वेल्ड एंड कैप (But‐Weld End Cap)
- थ्रेडड–एंड कैप (Threaded End Cap)
- सॉकेट–वेल्ड एंड कैप (Socket-Weld End Cap)
इसका उपयोग:-
- पानी के लाइन ऑइल एंड गैस फिल्ड केमिकल प्लान्ट पावर प्लांट इत्यादि जगहों पर उपयोग मे लिया जाता है।
📌 निष्कर्ष (Conclusion)
तो फिटर भाइयों आज के इस आर्टिकल में हमने बहुत ही आसान भाषा में समझा कि Pipe Fitting क्या है? और पाइपिंग सिस्टम में इसका कितना बड़ा रोल होता है
चाहे वह लाइन का साइज कम करने वाला Reducer (कॉन्सेंट्रिक और एसेन्ट्रिक) हो या दिशा बदलने वाली Elbow हो या फिर लाइन को आपस में जोड़ने और बंद करने वाला End Cap और Flange जैसे फिटिंग हो—हर एक फिटिंग का अपना एक खास काम और जरूरत होती है।
एक बेहतर फिटर फैब्रिकेटर बनने के लिए इन सभी फिटिंग्स की सही जानकारी और प्रैक्टिकल जानकारी होना बहुत जरूरी है जब आपको हर फिटिंग के प्रकार और उसके सही उपयोग का पता होगा तभी आप साइट पर बिना किसी गलती के एकदम परफेक्ट और मजबूत Shop मे फैब्रिकेशन कर पाएंगे।
📌 हमारे साथ जुड़ें (Join Our Community)
दोस्तों आपके पास पाइपिंग, फैब्रिकेशन या ड्राइंग से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से आप सीधे हमारे साथ जुड़ सकते हैं:-
💬 WhatsApp Channel:👉 आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं Follow करें— यहां आपको डेली पाइपिंग टिप्स और फॉर्मूले मिलेंगे।
📺 YouTube Channel:👉 हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें — प्रैक्टिकल पाइपिंग वीडियो के लिए।
📩 Contact Us:👉 हमसे संपर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करें (Email) — अगर आप कोई खास जानकारी या मदद चाहते हैं।












