Pipe Elbow Fitting Types and Uses in Hindi | Part-1 Complete Guide


What is elbow pipe fitting types and uses part 1 hindi

पाइप फिटिंग गाइड के (Part 1) में आपका बहुत-बहुत स्वागत है भाईयों आज के इस नए आर्टिकल मैं आपको पाइप फिटिंग सीरीज के पार्ट-1 की शुरुआत कर रहा हू जिसमें हमारा पहला टॉपिक है—Elbow Fitting क्या होता है और यह कितने प्रकार के होतें हैं दोस्तो आपको इस लेख Elbow Fitting के बारे संपूर्ण ज्ञान मिलेगा 

अगर आप पाइप फिटर या फैब्रिकेटर से किसी कंपनी में अपना करियर बनाना चाहते हैं या एक बेहतरीन फिटर/फैब्रिकेटर बनना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

हम इस वेबसाइट के जरिए पाइपिंग से जुड़ी छोटी से छोटी और प्रैक्टिकल जानकारी बिल्कुल आसान भाषा हिंदी  में आप तक पहुँचाते हैं चलिए आज का पार्ट 1  शुरू करते हैं।

{tocify} $title={Table of Content

Elbow Fitting क्या है? (What is Pipe Elbow?)

पाइपलाइन के काम में Elbow Fitting का सबसे बड़ा रोल होता है मेन बात कही जाय तो एल्बो के बिना Piping काम अधूरा है आप ऐसे समझ सकते हैं एल्बो का इस्तेमाल घर से औद्योगिक क्षेत्र तक कामों में लिया जाता है अगर मान लीजिए 
 
जब कोई पाइपलाइन एक सीधी दिशा में जा रही हो और हमें उसका रास्ता या Direction (दिशा) बदलना हो तब हम  क्या करेंगे इन्हीं सारे प्रश्न के उत्तर हम एक उदाहरण समझते हैं 

एल्बो फिटिंग का एक आसान उदाहरण (Easy Example)


उदाहरण के लिए:- मान लीजिए आप एक पाइपलाइन को (East पूर्व से West पश्चिम) दिशा में सीधा ले जा रहे है और ड्राइंग के हिसाब से अब आपको उस लाइन को आगे ले जाकर नीचे की तरफ यानी Down करना है।

​तो आप उस सीधे जा रहे पाइप के आगे एक 90° डिग्री का एल्बो फिट-अप करेंगे नतीजा यह होगा कि East से West जा रही पाइप का दिशा West से नीचे की तरफ (Vertical Down) हो जाएगा आप नीचे चित्र को ध्यान से देखें 


pipe line east to west down elbow fitting definition in hindi



एल्बो (Elbow) फिटिंग कितने प्रकार की होती है?

पाइपलाइन में डिग्री के अनुसार एल्बो को मुख्य रूप से तीन अलग —अलग तरीकों और इस्तमाल के हिसाब से बांटा गया है जो हम नीचे दिए हैं 

  1. डिग्री के आधार पर (Based on Degree)
  2. रेडिएस के आधार पर (Based on Radius)
  3. ज्वाइंट के आधार पर (Based on Joints)

जब आप इन तीनों के बारे अच्छे से समझ लेंगे तभी आप साइट या शॉप मे एल्बो की पहचान कर पायेंगे चलिए इन्हें एक –एक करके विस्तार पूर्वक से समझते हैं:

यह भी पढ़े:-

अगर आपको ड्रॉइंग या बेसिक जानकारी वीडियो के माध्यम से सीखना हो तो मेरा YouTube चैनल को Subscribe करें

नयी जानकारी अपडेट के लिए मेरे Instagram को Follow करें 

Pipe Fitting क्या है?:- यहां क्लिक करें 

Weldolets क्या है?:- यहां क्लिक करें 


​1. डिग्री के आधार पर पाइप एल्बो के प्रकार (Types of Pipe Elbow Based on Degree)

90° डिग्री एल्बो (90 Degree Elbow):– इसका उपयोग तब किया जाता है जब एक सीधी जा रही पाइपलाइन को समकोण Right Angle यानी 90 डिग्री पर मोड़ना हो और दोस्तों साइट और यह फैब्रिकेशन शॉप पर सबसे ज़्यादा इसी एल्बो का इस्तेमाल किया जाता है।

✅45° डिग्री एल्बो (45 Degree Elbow):– जब लाइन को सीधा 90 डिग्री पर न मोड़कर सिर्फ 90 डिग्री के आधा मोड़ने हो तब वहाँ 45 डिग्री एल्बो का उपयोग किया जाता है।

​​​✅180° डिग्री एल्बो (180 Degree Elbow):– इसका उपयोग पाइपलाइन की दिशा को बिल्कुल उल्टा यानी U-Turn करने के लिए किया जाता है यह 90 डिग्री एल्बो के मुकाबले डबल (180°) मुड़ी होती है जिसका उपयोग सबसे ज़्यादा हीट एक्सचेंजर (Heat Exchanger) या कॉइल्स (Coils) में किया जाता है।

 


90 degree, 45 degree, and 180 degree pipe elbow types in hindi
चित्र. 1: पाइप एल्बो के प्रकार 


2. रेडियस के अनुसार पाइप एल्बो के प्रकार (Types of Elbow Based on Radius)

जब हम पाइप लाइन का काम करते हैं तो सिर्फ डिग्री जानना काफी नहीं होता है ब्लकि हमें यह भी पता होना चाहिए कि एल्बो का मोड़ यानी (Radius) कितना लंबा या छोटा है इसके आधार पर एल्बो दो प्रकार की होती हैं:

  • Long Radius (LR) Elbow (लॉन्ग रेडियस एल्बो)
  • Short Radius (SR) Elbow (शॉर्ट रेडियस एल्बो)


​​✅Long Radius (LR) Elbow:- इस एल्बो का जो मोड़ (Radius) होता है वह शॉर्ट रेडियस एल्बो के मुकाबले थोड़ा ज़्यादा यानी लंबा होता है आसान शब्दों में कहें तो लॉन्ग रेडियस एल्बो पाइप के नॉमिनल साइज (Size in Inch) का 1.5 गुना होता है

इस एल्बो का उपयोग करने से पाइप के अंदर बहने वाली लिक्विड जैसे ऑइल, गैस पानी उसको मुड़ने पर रुकावट कम होती है इसका इस्तेमाल जहां जगह की कमी नहीं होती है वहां किया जाता है 

✅Short Radius (SR) Elbow:- इस एल्बो का जो मोड़ (Radius) होता है वह लॉन्ग रेडियस एल्बो के मुकाबले छोटा होता है आसान शब्दों में कहें तो शॉर्ट रेडियस एल्बो का रेडियस पाइप के नॉमिनल साइज (Size in Inch) के बराबर (यानी 1 गुना) ही होता है।

चूंकि दोस्तों इसका रेडियस कम होता है इसलिए इसके अंदर से बहने वाली चीज़ों (जैसे तेल, गैस या पानी) को मुड़ने में रुकावट थोड़ी ज़्यादा होती है और प्रेशर ड्रॉप होता है इसका इस्तेमाल हम हर जगह नहीं होता है बल्कि सिर्फ वहां किया जाता है जहाँ साईट पर जगह की बहुत ज़्यादा कमी (Tight Spaces) होती है।

long radius vs short radius elbow difference in hindi
चित्र. 2: रेडियस के अनुसार पाइप एल्बो के प्रकार


3. जॉइंट के आधार पर पाइप एल्बो के प्रकार (Types of Elbow Based on Joints 

​जब हम फैब्रिकेशन शॉप में काम करते हैं तो पाइप को एल्बो से ज्वाइंट करने का तरीका भी अलग-अलग होता है यानी जोड़ने के तरीके के हिसाब से एल्बो मुख्य रूप से कुछ इस प्रकार की होती हैं:

  • बट वेल्ड एल्बो (Butt Weld Elbow)
  • सॉकेट वेल्ड एल्बो (Socket Weld)
  • थ्रेडेड या स्क्रूड एल्बो (Threaded Elbow)
  • फ़्लैंज़्ड एल्बो (Flanged Elbow)

​✅ बट वेल्ड एल्बो (Butt Weld Elbow):- इस एल्बो के दोनों किनारे वाले हिस्सो मे 37.5 डिग्री का वेवल (Bevel) बने होते हैं इसे सीधे पाइप के मुंह से 3mm का गैप देकर Butt-Weld किया जाता है और फिर फुल वेल्डिंग कर दी जाती है इस तरह के एल्बो को हाई प्रेशर वाली लाइनों में सबसे ज़्यादा इसी का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

सॉकेट वेल्ड एल्बो (Socket Weld Elbow):- इस एल्बो के अंदर एक गहरा खांचा बना होता है या सॉकेट (Step) बना होता है। इसमें पाइप को सीधे एल्बो के अंदर घुसा दिया जाता है 1.5mm गैप देकर फिर बाहर-बाहर से गोलाई में (Fillet Weld) वेल्डिंग कर दिया जाता है इसका उपयोग छोटी साइज की लाइनों (Small Bore) में होता है।

​✅थ्रेडेड या स्क्रूड एल्बो (Threaded / Elbow):- इस एल्बो के अंदर में चूड़ियाँ (Threads) कटी होती हैं इसमें वेल्डिंग की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती पाइप पर बाहर की तरफ चूड़ी कटी होती है और इस एल्बो में पाइप को कस दिया जाता है यह नॉर्मल पानी की लाइन या जहाँ आग का खतरा हो वहाँ इसका इस्तेमाल होता है।

फ़्लैंज़्ड एल्बो (Flanged Elbow): इस एल्बो के किनारों पर पहले से ही गोल फ़्लैंज (Flange) जुड़े होते हैं इसे पाइपलाइन से जोड़ने के लिए सीधे पाइप के फ़्लैंज से मिलाकर बीच में गैस्केट फंसाकर नट-बोल्ट द्वारा टाइट कर दिया जाता है इसे कभी भी खोलना और मेंटेनेंस करना बहुत आसान होता है।

 

types of pipe elbow based on joints butt weld socket weld threaded flanged in hindi
चित्र. 4: ज्वाइंट के आधार पर पाइप एल्बो के प्रकार 

पाइप एल्बो की मुख्य खूबियां (Features & Specifications) 

जब भी आप लोग साइट या फैब्रिकेशन शॉप पर "पाइप एल्बो" शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ एल्बो बोल देने से काम नहीं चलता है एक बेहतरीन फिटर या फैब्रिकेटर बनने के लिए आपको पता होना चाहिए कि एल्बो की पहचान उसकी इन खास खूबियों से होती है:

  • ​📐डिग्री (Degree) की खूबी: साईट स्टोर में एल्बो मांगते या Drawing मे देखते समय सबसे पहले उसकी डिग्री (जैसे 45° या 90°) देखी जाती है ताकि पता चले कि लाइन को कितना मोड़ना है।
  • ​📏रेडियस (Radius) की खूबी: इसके बाद यह देखना ज़रूरी है कि वह Short Radius (शॉर्ट रेडियस) है या Long Radius (लॉन्ग रेडियस) इससे हमें एल्बो का सही सेंटर निकालने में मदद मिलती है।
  • ​🔩जॉइंट (Joints) की खूबी: एल्बो पाइप से कैसे जुड़ेगी वेल्डिंग से (Butt Weld / Socket Weld) या चूड़ी से (Threaded) यह खूबी भी उतनी ही ज़रूरी है एक पाइप फिटर के लिए 
याद रखने वाली बात: दोस्तों जब आप इन सभी खूबियों (आकार, डिग्री, रेडियस और जॉइंट) को एक साथ मिलाकर बोलेंगे (जैसे- 4" इंच 90° डिग्री बट वेल्ड लॉन्ग रेडियस एल्बो) तभी फैब्रिकेशन शॉप या स्टोर से आपको एकदम सही मटेरियल मिलेगा और आपका फिट-अप एकदम परफेक्ट होगा 


ASTM कोड के अनुसार पाइप एल्बो (ASTM Fitting Codes for Pipe Elbows)

पाइपलाइन और फैब्रिकेशन के काम में हर एक एल्बो को उसकी धातु (Material) के हिसाब से एक खास इंटरनेशनल कोड दिया जाता है जिसे ASTM (American Society for Testing and Materials) Code कहते हैं

साइट पर काम करते हैं तो आपको इन कोड की जानकारी होना बहुत ज़रूरी होता है आइए जानते हैं इन कोड के बारे में 

कार्बन स्टील एल्बो के कोड (Carbon Steel Elbow Codes)

✅बट-वेल्ड एल्बो का ASTM कोड:➜ ASTM A234 Grade WPB होता है इसका उपयोग नॉर्मल पानी, तेल, गैस और स्टीम (भाप) की लाइनों में किया जाता है।

एलटीसीएस एल्बो के कोड (Low Temperature Carbon Steel - LTCS Codes)

✅एल्बो का ASTM कोड:➜ ASTM A420 Grade WPL6 होता है। इसका इस्तेमाल उन जगहों पर किया जाता है जहाँ पाइपलाइन का तापमान बहुत ही कम (Minus Temperature) होता है, जैसे एलपीजी (LPG/LNG) और रेफ्रिजरेशन प्लांट्स में 

स्टेनलेस स्टील एल्बो के कोड (Stainless Steel - SS Elbow Codes)

​✅बट-वेल्ड (Butt-weld) एल्बो का ASTM कोड:➜ ASTM A403 (Grade WP304 / WP316) होता है। यह बड़ी लाइनों में वेल्डिंग करके जोड़ा जाता है।

निष्कर्ष 

पाइप लाइन के कामों में अलग-अलग तरह का फिटिंग इस्तेमाल किया जाता है और एक Pipe Fitter को यह समझना जरूरी होता है कि कौन सा फिटिंग कहा उपयोग किया जाता है अगर आप एक सफल Pipe Fitter बनना चाहते हैं तो आपको Elbow Fitting क्या है? यह कितने Types मे होते हैं इनका क्या उपयोग इत्यादि की पूरी जानकारी होनी चाहिए अगर अच्छी तरह से आइसो मीट्रिक ड्राइंग देखना आ जाये तो ये सब आसान हो जाएगा क्योकि ये सब कुछ आपको उस ड्राइंग के bil of Material मे लिखा रहता है।

हम उम्मीद करते हैं कि पाइप फिटिंग गाइड के (Part 1) के Elbow Fitting क्या होता है के लेख पढ़कर अच्छा जानकारी मिला होगा इस लेख से संबधित आपके पास कोई राय या सवाल हो कमेन्ट बॉक्स में अपनी विचार रखें या हमसे पूछ सकते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद यह पार्ट 1 था बहुत जल्द पार्ट 2 आपलोगों के बीच में लाऊंगा।

FAQs

सवाल 1: पाइपिंग में LR और SR एल्बो में क्या अंतर है?

जवाब: LR (Long Radius) एल्बो का घुमाव बड़ा होता है (साइज का 1.5 गुना), जिससे इसमें प्रेशर ड्रॉप कम होता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा होता है। वहीं SR (Short Radius) एल्बो का घुमाव छोटा होता है (साइज का 1 गुना), और इसका इस्तेमाल सिर्फ कम जगह (Tight Spaces) वाली जगहों पर किया जाता है।

सवाल 2: LTCS एल्बो का इस्तेमाल कहाँ और क्यों किया जाता है?

जवाब: LTCS (Low Temperature Carbon Steel) एल्बो का इस्तेमाल माइनस तापमान (Minus Temperature जैसे - 29°C से कम) वाली लाइनों में होता है। इसका ASTM कोड A420 WPL6 है और यह अत्यधिक ठंड में भी बिना क्रैक हुए मजबूत बनी रहती है।

सवाल 3: ASTM A234 WPB और ASTM A403 WP304 में क्या अंतर है?

जवाब: ASTM A234 WPB कार्बन स्टील (लोहे) का ग्रेड है जो नॉर्मल पानी, गैस या तेल की लाइनों के लिए होता है। जबकि ASTM A403 WP304 स्टेनलेस स्टील (SS) का ग्रेड है, जिसमें जंग नहीं लगता और यह केमिकल या फूड इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है।

Golu Singh

नमस्ते मैं गोलू सिंह हूँ एक प्रोफेशनल पाइप फिटर और फैब्रिकेटर। इस ब्लॉग पर मैं पाइपिंग के अनुभव और काम के आसान तरीके साझा करता हूँ ताकि मेरे फिटर भाई अपनी स्किल बढ़ा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने