Pipe Fitter Practical Test: क्लाइंट के सामने फिट-अप और बेवलिंग की पूरी जानकारी
भूमिका (Introduction) 👷
हेलो दोस्तों, Piping Tech Guides में आपका स्वागत है। दोस्तो इंटरव्यू पास करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है Practical Test पास करना।
जब आप Middle East देशों के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हों लेकिन कई ऐसे भाई होते Drawing कैसे तो देख लेते हैं पर मसला होता है Practical Test निकालना।
जो भाई Already किसी कंपनी में Piping का कार्य जमीनी स्तर पर किए हैं उनके लिए तो दिक्कत तो नहीं होती किन्तु जो भाई सिर्फ जमीनी स्तर पर काम नहीं किए है उनके लिए कठिन हो जाता है।
लेकिन मैं Golu Singh आपको बताऊंगा कि प्रैक्टिकल टेस्ट में क्या-क्या सावधानी रखनी है और आपको किस – किस औजारों का से करनी हैं और फिट-अप का सही तरीका क्या होता हैं तो आप से निवेदन है कि आर्टिकल को लास्ट तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
प्रैक्टिकल टेस्ट में क्या करवाया जाता है?
इसमें क्लाइंट आपको औजार (Tools) देता है और खुद काम करके दिखाने को कहता है। प्रैक्टिकल टेस्ट में अक्सर आपको एक छोटा सा Spool (स्पूल) बनाने को कहा जाता है।
क्लाइंट आपको किसी भी साइज का पाइप देगा और बोलेगा कि इसमें एक फिटिंग (जैसे Elbow) या टी Tee जोड़कर दिखाओ।
![]() |
| प्रैक्टिकल टेस्ट के दौरान पाइप और फिटिंग का एलाइनमेंट चेक करते हुए। सही रूट गैप वेल्डिंग की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। |
वर्कशॉप और टूल्स की तैयारी (Preparation)
जब आप Practical Test देने की तैयारी कर हो तो क्लाइंट के सामने काम शुरू करने से पहले अपनी जगह अच्छे से साफ़ सुथरा करें। और काम खत्म होने के बाद housekeeping करदे ये एक Piping के क्षेत्र का अहम हिस्सा होता है।
यह भी पढ़े >> Pipe Fitter Tools Name & Work
- पाइप फिटर के उपयोग मे आने वाले सभी (Tools) औजारों जैसे कि Right Angle, (गुनिया) Spirit Level, Measuring Tape, Grinder Machine AG4 AG7 को पास मे व्यवस्थित रखें।
- क्लाइंट यह नोटिस करता है कि फिटर अपने औजारों को रखरखाव कैसे करता है क्योंकि अगर आप इसको अच्छे से रखरखाव करता है।
पाइप की सफाई और बेवलिंग (Cleaning & Beveling)
Step 1: पाइप फेस और बेवल की तैयारी
दोस्तों मान लीजिए अब आपको एक पाइप दे दिया आपको फिट-अप से पहले पाइप की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है।
क्योंकि पाइप को तो आप ऐसे ही फिटउप करेगें नहीं तो चलिए इस पर एक नजर डालते हैं। सबसे पहले
- Fixing: पाइप को टेबल पर C-Clamp की मदद से अच्छे से फिक्स करें ताकि फिट-अप के समय पाइप हिले नहीं।
- Face Preparation: पाइप को आप अच्छा तरीका से Right Angle के जरिए पाइप का Face करना क्योंकि जब तक आप पाइप Face बराबर नहीं करते हैं तब आपको फिट-अप टाइम्स गैप का Problem पाइप मे जो फिटिंग लगेगी वो टेड़ी हो जाएंगी।
- Internal Cleaning: पाइप के Face बराबर करने के पाइप के अंदर Internal Cleaning करनी होती मतलब पाइप के अंदर के हिस्सों के कम से कम 20mm से 30mm तक Pencil Grinder machine से पाइप के अंदर जमे कचरे को साफ सुथरा करें।
- Grinding: पाइप के किनारों को 37.5 डिग्री के बेवल बनाएं।
- Beveling: पाइप में 37.5 डिग्री का बेवल मारें और उसका Root Face 1.5mm से 2mm बीच रखें रखें।
![]() |
| प्रैक्टिकल टेस्ट की शुरुआत में पाइप के किनारों को 37.5 डिग्री के बेवल पर ग्राइंड करना ज़रूरी है ताकि वेल्डिंग मज़बूत हो सके। |
Step 2: क्लाइंट की पसंद: सही रूट गैप (Standard Root Gap)
क्लाइंट हमेशा चेक करता है कि आपने Joint के बीच में कितना गैप छोड़ा है। हमेसा यह ध्यान रखें।
- Gap Size: हमेशा 3mm से 4mm का बीच गैप दें।
- Uniformity: गैप चारों तरफ से एक जैसा होना चाहिए। इसके लिए welding रॉड का गैप रॉड का गैप रॉड का बनाकर खुद से इस्तेमाल करें।
Step 3: एलाइनमेंट और टाका (Tacking) लगाने का तरीका
यहाँ क्लाइंट आपकी छोटी-छोटी गलतियाँ पकड़ता है:
High Thickness (Sch 80, Sch120): अगर पाइप मोटा ज्यादा शेड्यूल का पाइप है तो Cleat (क्लीट) लगाकर टाका मारें ताकि जॉइंट मजबूत रहे।
Bullet Tacking: बहुत ज्यादा थिकनेस होने पर Bullet का इस्तेमाल करें।
Check Again: टाका मारने से पहले और बाद में गुनिया लगाकर 90° डिग्री जरूर चेक करें।
Step 4: एल्बो का राइट एंगल (90°) और एलाइनमेंट चेक करना
![]() |
| फिट-अप के दौरान एल्बो का 90° चेक करना सबसे जरूरी है। हमेशा गुनिया (Right Angle) को पाइप के फेस और एल्बो के साथ सटाकर गैप चेक करें। |
- दोस्तो आप Elbow Fitup कर रहें तो दो टांका (Tacking) बिलकुल Elbow के टॉप साइड बटन साइड लगाने के बाद यह पक्का कर लें कि आपकी फिटिंग एकदम सीधी है।
- गुनिया (Right Angle): का इस्तेमाल: गुनिया को Elbow के सिरे के ऊपर रखें जैसा कि आपको फोटो मे दिखाए है और एल्बो के फेस से उसकी दूरी मापें।
- स्पिरिट लेवल (SpiritLevel: अगर स्पूल बड़ा है अथवा पाइप बिलकुल लेबल में हैं तो स्पिरिट लेवल का उपयोग करके बबल को सेंटर में रख कर भी चेक कर सकते हैं।
- क्लाइंट टिप: क्लाइंट के सामने हमेशा दो बार चेक करें पूरी तरह से confirm हो जाए इससे आपका Confidence दिखता है।
यह भी पढ़े >>Pipe Fitter Work Details
प्रैक्टिकल में पास होने के मजेदार टिप्स (हमारे अनुभव द्वारा) 💡
Safety First: भाइयों, काम शुरू करने से पहले ग्लव्स, चश्मा और हेलमेट जरूर पहनें। क्लाइंट सबसे पहले आपकी Safety (PPE) देखता है। 🥽
Housekeeping: काम खत्म होने के बाद अपनी जगह साफ़ करें। यह एक अच्छे पाइप फिटर के पहचान है।
Confidence: अगर थोड़ा गलत हो भी जाए तो घबराएं नहीं। शांत दिमाग से उसे सही करें।
Know Your CV: अपने अनुभव और पुरानी कंपनियों के बारे में अच्छे से याद कर लें।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमने जाना Pipe Fitter Practical Test: क्लाइंट के सामने फिट-अप और बेवलिंग की पूरी जानकारी प्रैक्टिकल टेस्ट सिर्फ आपके काम का ही नहीं बल्कि आपके अनुशासन (Discipline) का भी टेस्ट है।
दोस्तो अगर आप ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करते हैं तो आपको पास होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे ही Piping से संबधित जानकारी के लिए हमें fecebook Page को भी follow करें और यह जानकारी को अपने मित्रों के के बीच जरूर शेयर करें
लेखक: Golu Singh
नोट: अगर आपको फिट-अप या मेजरमेंट से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है तो हमे नीचे कमेंट करें। मैं तुरंत रिप्लाई दूँगा 🛠️





