पाइप फिटिंग और फैब्रिकेशन की नई जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। स्वागत है अभी देखें!

Flange Kya Hota Hai? Flange Ke Prakar (Types of Flanges in Hindi)

0

 पाइप जॉइंटिंग और Flanges का महत्व | Pipe Jointing & Flanges Full Guide

Pipe Flange Types and Identification in Hindi by Tech Guides For Fitters

    INTRODUCTION (परिचय)

    दोस्तो, पाइप के basic हिसाब से और इंटरव्यू के नजरिए से यह आर्टिकल बहुत ही कीमती है। आज हम उन सवालों के बारे में जानेंगे जो अक्सर इंटरव्यू में पाइपिंग इंजीनियर और स्टूडेंट से पूछे जाते हैं। 

    • पाइप को जोड़ने के लिए वेल्डिंग बेस्ट है, पर फिर भी Flanges क्यों चाहिए? 
    • Flange Face क्या होता है?
    • फेस (Face) के हिसाब से फ्लैंज कितने तरह के होते हैं?
    • पाइप फिट-अप (Fit-up) के हिसाब से इसके कितने प्रकार हैं?
    ​तो चलिए दोस्तो, इन सबका जवाब पूरी डिटेल में जानते हैं। मैं हूँ आपका दोस्त Golu Singh और मेरी वेबसाइट Piping Tech Guides पर आने के लिए आपका दिल से धन्यवाद

    Flange Face क्या होता है?

    फ्लैंज का वह हिस्सा जो दूसरे फ्लैंज या fitting के संपर्क में आता है उसे फ्लैंज (Flanges) Face कहा जाता है। Face का Design यह तय करता है कि:

    • ➣ कौन‑सा Gasket लगेगा।
    • ➣ pressure कितना सहने मे सक्षम हैं।
    • ➣ leakage होगी या नहीं ।


    Pipe Flange Gasket and Nut Bolt Connection Hindi
    फ्लैंज,
    फ्लैंज गॉस्केट और नट-बोल्ट को जोड़ने का सही तरीका


    ❓Flanges की ज़रूरत क्यों पड़ती है?


    दोस्तो, अगर पाइप को जोड़ना ही है तो वेल्डिंग क्यों नहीं? असल में वेल्डिंग से पाइप हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं, लेकिन अगर पाइप के अंदर Maintenance या Cleaning करनी हो, तो वेल्डिंग सिरदर्द बन जाती है:

    • ​➣ वेल्डिंग होने से पाइप को बीच से खोलना मुमकिन नहीं है।
    • ​➣ हर बार पाइप को काटने और वेल्डिंग करने से पाइप कमजोर हो जाता है।

    फ्लैंज (Flanges) कैसे काम करता है? 

    मान लीजिए पाइप बहुत लंबा है। पाइप की लंबाई तो फिक्स होती है, तो उसे जोड़ना ही पड़ेगा।
    • वेल्डिंग से: जुड़ तो जाएंगे, पर सफाई के लिए काटना पड़ेगा। ✂️
    • फ्लैंज से: इसे लगाने से पाइप को दो हिस्सों में आसानी से खोला जा सकता है। बस Nut & Bolt 🔩 और Spanner 🔧 उठाओ और जब मर्जी खोल लो या फिट कर दो।

    💧 क्या Flanges से लीकेज नहीं होगा?


    दोस्तो, ज़वाब है—बिल्कुल नहीं! ❌ फ्लैंज फिट करते समय दोनों फेस के बीच में एक Gasket (गॉस्केट) लगाया जाता है। जब हम बोल्ट टाइट करते हैं, तो यह गॉस्केट Receiving Face में जाकर एकदम चिपक जाता है और लीकेज का चांस जीरो कर देता है।

    फ्लैंज लगाने के फायदे (Advantages)
    • ​➣ मेंटेनेंस बहुत आसान हो जाता है। ✅
    • ​➣ पाइप को बार-बार काटना नहीं पड़ता।
    • ​➣ चेकिंग और सफाई आसानी से हो जाती है।

    🛠️ Flange Face के प्रकार (Face के आधार पर)


    Difference between Flat Face and Raised Face Flange in Hindi
    अलग-अलग प्रकार के फ्लैंज फेस (Flat Face, Raised Face Flange)


    दोस्तो, फ्लैंज का Face वो हिस्सा है जहाँ दो फ्लैंज आपस में मिलते हैं। फेस का डिजाइन ही बताता है कि प्रेशर कितना झेलेगा।

    1. फ्लैट फेस फ्लैंज (Flat Face - FF)


    दोस्तो जैसा नाम वैसा काम! इसका फेस एकदम सपाट (Flat) होता है। इसमें कोई उभरा हुआ हिस्सा नहीं होता।
    • उपयोग: इसे कम प्रेशर वाली पाइपलाइन में लगाते हैं। पंप कनेक्शन में इसका यूज़ होता है ताकि टाइट करते समय फ्लैंज टूटे नहीं।

    2. रेज्ड फेस फ्लैंज (Raised Face - RF)


    दोस्तो, इस फ्लैंज का फेस थोड़ा उभरा हुआ (Raised) होता है।
    • पहचान: ये सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला फ्लैंज फेस है। इसका उभरा हिस्सा गॉस्केट को जोर से दबाता है जिससे सीलिंग बहुत तगड़ी मिलती है।

    3. मेल और फीमेल फ्लैंज (Male & Female) 

    ​ये फ्लैंज हमेशा जोड़े (Pair) में आते हैं। एक का फेस उठा हुआ (Male) और दूसरे का गहरा (Female) होता है। ये हाई प्रेशर लाइनों के लिए बहुत सेफ माने जाते हैं।

    4. टंग एंड ग्रूव (Tongue and Groove)

    ​ये एक साथ जोड़े में आते हैं। इसमें एक में जीभ (Tongue) और दूसरे में नाली (Groove) होती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल Heat Exchanger में होता है।

    5. रिंग टाइप जॉइंट (RTJ Flange) 

    इसमें फेस पर एक गहरी नाली होती है जिसमें Metal Ring Gasket बैठती है। ये बहुत हाई प्रेशर के लिए होता है।

    📊 फ्लैंज क्लास और प्रेशर रेटिंग

    प्रेशर और टेम्परेचर के हिसाब से फ्लैंज की क्लास होती है, जिसे कई लोग Pound (#) भी बोलते हैं:
    क्लास (Flange Class) प्रेशर लेवल (Rating) मुख्य उपयोग (Usage)
    Class 150# Low Pressure नॉर्मल वॉटर या एयर लाइन
    Class 300# Medium Pressure केमिकल और ऑइल प्लांट्स
    Class 600# High Pressure मेन स्ट्रीम और गैस लाइन
    Class 900# - 2500# Extra High Pressure क्रिटिकल हाई प्रेशर सर्विस
       ​⚠️ जरूरी बात: याद रखें, जैसे-जैसे क्लास (150#, 300#) बढ़ेगी, वैसे-वैसे फ्लैंज की Thickness (मोटाई) भी बढ़ती जाएगी। 

     

    फिट-अप (Fit-up) के हिसाब से फ्लैंज के प्रकार 


    1. वेल्ड नेक फ्लैंज (Weld Neck Flange) 

    इसकी एक लंबी गर्दन होती है। इसके गर्दन वाले हिस्से को पाइप के साथ Butt Weld किया जाता है दोस्तो इसको WNRF Flange भी कहते हैं जैसा कि आप image मे देख पा रहे हैं।

    Weld Neck Flange Fit-up and Root Gap Guide
    वेल्ड नेक फ्लैंज का पाइप के साथ फिट-अप और रूट गैप (Root Gap)

    1. WN (Weld Neck): इसका मतलब है कि इस फ्लैंज में एक लंबी गर्दन (Neck) होती है जिसे पाइप के साथ बिलकुल पाइप के ID के साथ मैच करके Fit-up और Butt Weld वेल्डिंग किया जाता है।

    2. RF (Raised Face): इसका मतलब है कि फ्लैंज की जो सतह (Face) दूसरी तरफ के फ्लैंज से जुड़ती है, वह थोड़ी उभरी हुई (उठी हुई) होती है। इसी उभरे हुए हिस्से पर गॉस्केट (Gasket) रखी जाती है ताकि लीकेज न हो।

    WNRF फ्लैंज की कुछ खास बातें होती हैं:⤵️

    • ​मजबूती: यह बहुत और सबसे मजबूत फ्लैंज माना जाता है क्योंकि इसकी गर्दन पाइप को एक्स्ट्रा सपोर्ट देती है।
    • इस्तेमाल: इसका उपयोग मुख्य रूप से High Pressure (ज्यादा दबाव) और High Temperature (ज्यादा तापमान) वाली लाइनों में किया जाता है।
    • इसकी पहचान: इसे दूर से ही इसकी लंबी गर्दन (बेल्ल के आकार की) से पहचाना जा सकता है।
    • इस Flange को पाइप के साथ जोड़ते समय हमेसा याद रखें Flange और पाइप के बीच 1.6mm से 3.2mm के बीच में गैप (Root Gap) दे।
    •  (Full Penetration Butt Weld) की जाती है। यह डिजाइन बहुत मजबूत होती है, इसलिए इसे हाई प्रेशर वाली लाइनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
    • यह Flange ऑइल एंड गैस केमिकल प्लान्ट इत्यादि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Flange है ।
    • टिप: फिट-अप में पाइप और फ्लैंज के बीच 1.6mm से 3.2mm का गैप (Root Gap) ज़रूर दें।

    2. सॉकेट वेल्ड फ्लैंज (Socket Weld Flange)

    दोस्तों जैसा कि आप नाम से ही समझ सकते हैं, इस फ्लैंज के अंदर एक सॉकेट (छेद) बना होता है। पाइप को बस इस सॉकेट के अंदर डालकर Fit-up किया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें वेल्डिंग फ्लैंज के बाहर की तरफ (Fillet Weld) की जाती है। जैसा कि आप इमेज में देख रहे हैं इसे छोटे साइज के पाइपों के लिए इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।

    Socket Weld Flange Fitting and Welding Process Hindi
    सॉकेट वेल्ड फ्लैंज - वेल्डिंग से पहले और वेल्डिंग होने के बाद का नजारा।

    • सावधानी से: पाइप अंदर डालने के बाद 1.5mm से 2mm पीछे खींच लें। ये Expansion Gap देना ज़रूरी है ताकि वेल्डिंग के बाद पाइप फैले तो क्रैक न आए।

    3. थ्रेडेड फ्लैंज (Threaded Flange) 

    दोस्तो जैसा कि इसके नाम से ही मालूम चलता है इस Flange के अंदर वाली सतह (Internal Surface) में चूड़ियाँ (Threads) बनी होती हैं। इसीलिए इसे (थ्रेडेड फ्लैंज) कहा जाता है।

    Threaded Flange Internal Threads and Fit-up Hindi
    थ्रेडेड फ्लैंज के अंदरूनी हिस्से में चूड़ियाँ (Internal Threads), जिन्हें बिना वेल्डिंग के पाइप पर फिट किया जाता है।

    • इसका उपयोग कहाँ होता है: इसका इस्तेमाल ज्यादातर (Utility Lines) जैसे कि:⤵️
    • ​पानी की लाइन (Water Lines)
    • ​हवा की लाइन (Air Lines) 

    4. लैप जॉइंट फ्लैंज (Lap Joint Flange) 

    दोस्तों लैप जॉइंट फ्लैंज बाकी फ्लैंज से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसके दो पार्ट होते हैं:

    • Stub End: यह वह हिस्सा है जिसे पाइप के साथ Butt Welding करके जोड़ा जाता है।
    • Loose Flange: यह फ्लैंज पाइप के ऊपर हमेशा Free (आजाद) रहता है, यानी इसे वेल्ड नहीं किया जाता।
    इसका सबसे बड़ा Advantage यानी फायदा ​✅

    • इसका इस्तेमाल अक्सर ऐसी तंग जगहों (Congested Areas) में किया जाता है जहाँ बोल्ट के छेद (Holes) मिलाने में दिक्कत आती है। क्योंकि फ्लैंज फ्री रहता है इसलिए इसे घुमाकर बोल्ट के छेद आसानी से मिलाए जा सकते हैं। यह ज्यादातर Low Pressure वाली लाइनों के लिए बहुत बेस्ट होता है।

    5. ओरिफिस फ्लैंज (Orifice Flange)

    दोस्तों Orifice Flange दिखने में बिल्कुल Weld Neck Flange जैसा ही होता है और इसे भी पाइप के साथ Butt Weld (बट वेल्ड) किया जाता है। लेकिन इसमें एक बहुत ही खास फर्क होता है जो इसे दूसरों से अलग बनाता है। आप image के माध्यम से भी देख सकते हैं।

    Orifice Flange with Tapping Holes for Flow Measurement
    ओरिफिस फ्लैंज - इसके हब पर मीटर जोड़ने के लिए दो चूड़ीदार छेद (Tappings) होते हैं।

    इसकी मुख्य पहचान (Special Identification)
    • इसके Thickness (मोटाई) वाले हिस्से में दो चूड़ीदार छेद (Tapped Holes) होते हैं।
    • इन छेदों में पाइप के अंदर बहने वाले लिक्विड या गैस का प्रेशर और Flow (बहाव) नापने के लिए खास Instruments (जैसे प्रेशर गेज या टेम्परेचर गेज) लगाए जाते हैं।

    RTJ Flange (Ring Type Joint) 

    दोस्तों RTJ Flange को पहचानना बहुत ही आसान है। अगर आप इसके फेस (ऊपरी हिस्से) को देखेंगे तो आपको उसमें एक गोल खांचा (Groove) यानी एक नाली कटी हुई दिखेगी। आप image के माध्यम से देख सकते हैं।

    RTJ Flange Ring Type Joint Groove Details Hindi
    RTJ फ्लैंज के फेस पर बना (Groove) जिसमें स्टील रिंग डालकर हाई प्रेशर जॉइंट बनाया जाता है।

    ​यह फ्लैंज कोई ऐरा-गैरा फ्लैंज नहीं है, यह पाइपिंग का असली मजबूत Flange है। इसका इस्तेमाल वहां किया जाता है जहाँ प्रेशर बहुत ही ज्यादा (High Pressure) होता है, जैसे कि तेल की रिफाइनरी या गैस प्लांट में।

    इसकी खास बातें:

    ​मेटल-टू-मेटल सील: इसमें नॉर्मल रबड़ की गैस्केट नहीं लगती, बल्कि एक लोहे की रिंग (Ring Gasket) डाली जाती है जो उस खांचे (Groove) में फिट बैठती है।

    ​मजबूती: जब हम इसके बोल्ट टाइट करते हैं तो वो रिंग खांचे में दबकर ऐसी सील बनाती है कि लीकेज का कोई चांस ही नहीं रहता।

    पहचान: इसके फेस पर बनी वो गहरी नाली ही इसकी असली पहचान है।

    ब्लाइंड फ्लैंज (Blind Flange)

    दोस्तों इस फ्लैंज में बाकी फ्लैंज की तरह बीच में कोई छेद (Opening) नहीं होता है। इसीलिए इसे Blind Flange ब्लाइंड फ्लैंज कहा जाता है।

    इसका मुख्य उपयोग: इसका उपयोग पाइपलाइन के End (आखिरी सिरे) को बंद करने के लिए किया जाता है। यानी जहाँ पाइपलाइन समाप्त होती है और हमें लाइन को आगे नहीं ले जाना होता वहाँ पाइप के मुँह को सील करने के लिए इसे लगाया जाता है।

    इसके अन्य उपयोग: ⤵️

    • प्रेशर टेस्टिंग: नई पाइपलाइन की टेस्टिंग करते समय लाइन को कहीं से ब्लॉक करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
    • भविष्य के लिए रास्ता: अगर हमें बाद में लाइन को और आगे बढ़ाना हो, तो अभी ब्लाइंड फ्लैंज लगाकर छोड़ देते हैं जिसे बाद में खोलकर काम शुरू किया जा सके।
    • सफाई (Cleaning): जब लाइन की सफाई या मेंटेनेंस करनी होती है, तो इसे खोलकर कचरा निकाला जा सकता है।

    FAQs: पाइप फ्लैंज से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब


    ​Q.1 सबसे मजबूत फ्लैंज कौन सा होता है?

    Ans: दोस्तों, सबसे मजबूत Weld Neck Flange (WNRF) माना जाता है क्योंकि इसकी लंबी गर्दन पाइप को एक्स्ट्रा सपोर्ट देता है और यह हाई प्रेशर झेल सकता है।

    Q.2 RTJ और RF फ्लैंज में क्या अंतर होता है?

    Ans: RF (Raised Face) में एक Simple साधारण उभरी हुई सतह होती है, और जबकि RTJ (Ring Type Joint) में एक गहरा खांचा (Groove) कटा होता है जिसमें स्टील की रिंग फिट किया जाता है।

    ​Q.3 क्या बिना वेल्डिंग के भी फ्लैंज लगाया जा सकता है?

    Ans: जी हाँ, दोस्तों एक Flange है जिसका नाम Threaded Flange (चूड़ी वाला फ्लैंज) यह एक ऐसा Flange है जो बिना वेल्डिंग के लगाया जा सकता है, लेकिन यह केवल कम प्रेशर वाली लाइनों के लिए होता है।

    Q.4 ब्लाइंड फ्लैंज का उपयोग क्यों किया जाता हैं?

    Ans: दोस्तों, किसी भी पाइपलाइन को भविष्य के लिए बंद करने या लाइन की प्रेशर टेस्टिंग (Hydro Test) करने के लिए ब्लाइंड फ्लैंज का उपयोग होता है।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    दोस्तों, इस पूरी जानकारी से एक बात तो साफ है कि पाइपिंग की दुनिया में हर फ्लैंज का अपना एक खास रोल होता है। चाहे वो WNRF की जबरदस्त मजबूती हो या Blind Flange का सुरक्षा कवच सही जगह पर सही फ्लैंज का चुनाव ही एक सुरक्षित और कामयाब प्रोजेक्ट की नींव रखता है।


    ​एक फिटर या Fabricator के तौर पर इन बारीकियों को समझना आपको भीड़ से अलग बनाता है। मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी Flange Kya Hota Hai? Flange Ke Prakar (Types of Flanges in Hindi) आपके काम को आसान बनाएगी और इंटरव्यू में भी आपकी मदद करेगी। अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट में जरूर पूछें और दोस्तों एक बात अपने साथियों को शेयर जरूर करे।



    लेखक के बारे में (About the Author) 

    नाम: Golu Singh 

    पेशा: पाइपिंग एवं फिटिंग विशेषज्ञ

     परिचय: नमस्ते दोस्तों! मेरा नाम Golu Singh है। मैं एक प्रोफेशनल पाइपिंग Fabricatior हूँ। मेरा उद्देश्य इस ब्लॉग "Tech Guides For Fitters" के जरिए अपने सभी भाइयों तक पाइपिंग की सही जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुँचाना है।
    Piping and Fitting Expert Golu Singh

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें

    #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

    बेहतर अनुभव के लिए हमारी वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है। और जानें
    Ok, Go it!
    To Top