Pipe Fitter Interview Questions and Answers in Hindi 2026
छोटा सा परिचय (INTRODUCTION)
नमस्ते दोस्तों 👷 मेरा नाम Golu Singh है और स्वागत है मेरे ब्लॉग Piping Tech Guides में।
आज के समय में अगर आप दुबई, कतर, कुवैत या बहरीन जैसे देशों में Pipe Fitter या Fabricator की नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको तकनीकी रूप से मजबूत होना पड़ेगा। 2026 के नए प्रोजेक्ट्स के हिसाब से इंटरव्यू अब पहले से थोड़ा कठिन हो गया है।
दोस्तो, मैं खुद एक Pipe Fabricator हूँ और मेरा कर्तव्य है कि मैं आपके लिए ऐसे सवाल-जवाब ला सकूँ जिससे आप क्लाइंट (Client) के सामने बेबाकी से जवाब दे सकें। जब कोई पहली बार इंटरव्यू देने जाता है, तो मन में डर होता है, लेकिन आपका भाई आपके साथ है!
पाइप फिटर इंटरव्यू में पूछे जाने वाले मुख्य सवाल
1. पाइप और ट्यूब (Pipe vs Tube) में क्या अंतर होता है?
जवाब: ✅ पाइप का उपयोग लिक्विड या गैस को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए होता है और इसे NB (Nominal Bore) में मापा जाता है। वहीं ट्यूब का इस्तेमाल स्ट्रक्चरल काम के लिए होता है और इसे OD (Outside Diameter) में मापा जाता है।
2. एल्बो सेंटर (Elbow Center) निकालने का फार्मूला क्या है?
यह एक फिटर/फैब्रिकेटर का सबसे पसंदीदा सवाल है। लॉन्ग रेडियस (Long Radius) एल्बो के लिए फार्मूला इस प्रकार है।
90° Elbow के लिए: पाइप Size × 38.1
(उदाहरण: 6" × 38.1 = 229mm)
45° Elbow के लिए: पाइप Size × 15.7
(उदाहरण: 6" × 15.7 = 94mm)
3. शॉर्ट रेडियस (Short Radius) एल्बो सेंटर निकालने का फार्मूला क्या है?
जवाब: 90° Short Radius Elbow के लिए फार्मूला:
पाइप Size × 25.4
(उदाहरण: 6" × 25.4 = 152mm)
पाइपिंग फिटिंग्स और टेक्निकल जानकारी
4. पाइप एल्बो कितने प्रकार के होते हैं?
जवाब: ✅ एल्बो का उपयोग पाइप की दिशा (Direction) 🧭 बदलने के लिए किया जाता है। मुख्य प्रकार हैं:
90° Elbow, 45° Elbow
Long Radius और Short Radius Elbow
Reducing Elbow
5. रेड्यूसर (Reducer) कितने प्रकार के होते हैं?
जवाब: ✅ रेड्यूसर दो प्रकार के होते हैं:
Concentric Reducer (कॉन्सेंट्रिक रेड्यूसर)
Eccentric Reducer (एकसेंट्रिक रेड्यूसर)
6. पाइप बेवल (Bevel) और एज (Edge) की जानकारी:
सवाल: पाइप बेवल कितने डिग्री में होता है?
जवाब: ✅ पाइप बेवल 37.5° डिग्री में होता है।
सवाल: पाइप बेवल का एज (Root Face) कितना होता है?
जवाब: ✅ यह 1.25 mm से 1.5 mm तक होता है।
सवाल: आप कितने तरह की पाइप फिटिंग के बारे में जानते हैं? (Types of Pipe Fittings)
जवाब: ✅ क्लाइंट को जवाब देते समय घबराएं नहीं, बस बेबाकी से इन फिटिंग्स के नाम बताएं जो पाइपलाइन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती हैं:
Elbow (एल्बो): पाइप की दिशा बदलने के लिए।
Tee (टी): एक लाइन से दूसरी ब्रांच निकालने के लिए।
Reducer (रेड्यूसर): पाइप का साइज कम या ज्यादा करने के लिए।
Coupling (कपलिंग): दो पाइपों को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Union (यूनियन): पाइप को आसानी से खोलने और जोड़ने के लिए उपयोग के किया जाता है।
Flange (फ्लैंज): पाइप को वाल्व या दूसरे पाइप से नट-बोल्ट के द्वारा जोड़ने के लिए के किया जाता है।
Cap (कैप): पाइप का आखिरी सिरा बंद करने के लिए उपयोग मे लिया जाने वाला फिटिंग हैं।
Socket (सॉकेट): छोटी पाइप फिटिंग के लिए।
7. ग्राइंडर मशीन (Grinder Machine) के प्रकार: ( Types of Grender machine)
जवाब: ✅ Grender machine मुख्य 4 प्रकार के होतें है बता सकते हैं: AG4, AG5, AG7 और AG9 ज्यादा तर यही Fabrication Shop मे Grender machine उपयोग मे लिया जाता है।
सवाल: AG का फुल फॉर्म क्या होता?
ज़वाब: ✅ AG का फुल फॉर्म Angle Grender हैं,(A) से Angle होता है और (G) Grender होता है।
Pipe OD, ID और CF से जुड़े सवाल
![]() |
| पाइप फिटर भाइयों के लिए सबसे जरूरी OD, ID और CF चार्ट |
सवाल: किसी पाइप का OD, ID और CF क्या होता है?
OD (Outside Diameter): पाइप का बाहरी घेरा होता है।
ID (Inside Diameter): पाइप के अंदर का हिस्सा होता है।(Thickness बढ़ने पर यह घट जाता है)।
CF (Circumference): पाइप की कुल गोलाई। पट्टी (Wrap-around) मारने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
(CF) निकालने का फार्मूला: अगर पाइप OD मालूम हो तो
OD ×3.142
Isometric Drawing में दिशाएं (Directions) कितनी होती हैं
ड्राइंग में पाइप किस दिशा में मुड़ रहा है, यह देखने के लिए 6 दिशाएं होती हैं:
1. North (उत्तर) ⬆️
2. South (दक्षिण) ⬇️
3. East (पूर्व) ➡️
4. West (पश्चिम) ⬅️
5. Up (ऊपर) ⤴️
6. Down (नीचे) ⤵️
इंटरव्यू के लिए दमदार CV (Resume) कैसे बनाएं?
दोस्तों, क्लाइंट सबसे पहले आपकी CV देखता है। अगर आपकी CV प्रोफेशनल है, तो आधा सिलेक्शन वहीँ हो गया। अपनी CV में ये चीजें जरूर लिखें:
- अनुभव (Experience): कहाँ काम किया है (सऊदी, दुबई या इंडिया)।
- प्रोजेक्ट (Projects): जैसे रिफाइनरी, ऑयल एंड गैस या केमिकल प्लांट।
- हुनर (Skills): आइसोमेट्रिक ड्राइंग पढ़ना और फैब्रिकेशन का काम।
- पासपोर्ट डिटेल: गल्फ के लिए पासपोर्ट नंबर और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य है।
- फोटो (Image): एक साफ-सुथरी प्रोफेशनल फोटो जरूर लगाएं।
इन्हें भी जरूर पढ़े (most Important)👇
निष्कर्ष (Conclusion) – मेरे कुछ शब्द
दोस्तो, हमें उम्मीद है कि पाइप फिटर इंटरव्यू से जुड़ा यह आर्टिकल Pipe Fitter Interview Questions 2026: गल्फ जाने के लिए सबसे जरूरी सवाल-ज़वाब आपको पसंद आया होगा और आपके बहुत काम आएगा। मैंने इसमें वही जानकारी देने की कोशिश की है जो एक फिटर भाई को साइट (Site) पर और क्लाइंट के सामने काम आती है।
इंटरव्यू से डरने और घबराने की ज़रूरत नहीं है, बस अपनी तैयारी मज़बूत रखें और Piping Tech Guides पर दिए गए चार्ट और फॉर्मूलों को अच्छे से याद कर लें। अगर आप इन सवालों को समझ लेते हैं, तो गल्फ (Gulf) का कोई भी कंपनी में आपको सिलेक्शन होने में मदद मिलेगी।
अगर आपके मन में कोई भी हमारे लेख से संबधित सवाल हो, या आप किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं, तो नीचे कमेंट (Comment) ज़रूर करें। आपका भाई आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगा।
इस जानकारी को अपने बाकी फिटर दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि सबकी मदद हो सके।
धन्यवाद🙏



